दुनिया में तहलका मचाने के बाद भारत में जल्द लॉन्च होगा अमेजन का प्राइम गेमिंग प्लेटफॉर्म

0
289

Amazon Prime Gaming:  नेटफ्लिक्स तो टक्कर देने के लिए अमेजन जल्द ही अपना पीसी गेमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकता है। भारत में इसे बड़े स्तर पर लॉन्च के लिए अमेजन पूरी तरह से तैयार है। अमेजन की इस गेमिंग प्लेटफॉर्म का नाम अमेजन प्राइम गेमिंग बताया जा रहा है। अमेजन पहले ही इसे विश्व स्तर पर दुनियाभर में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च कर चुकी है। अमेजन अपनी प्राइम गेमिंग सर्विस को 2020 में ही पेश कर चुका है। इस सर्विस को अन्य देशो में खूब पसंद किए जाने के बाद इसे भारत के मार्केट में लाने का प्रयास है।

Image22 resized 4

ये सर्विस अमेजन अब भारत में प्राइम गेमिंग पीसी के लिए उपलब्ध कराएगा। हालांकि, इसकी पुष्टि फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं की गई है। इसको लेकर कंपनी जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

अमेजन इंडिया गेमिंग का एक डेडिकेटेड पेज

अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर प्राइम गेमिंग नाम से स्पेशल पेज तैयार हो रहा है। फिलहाल इस पेज पर एरर शो कर रहा है। कब तक ये सर्विस भारत में अवेलेबल होगा इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है।

Image21 resized 4

नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

अमेजन प्राइम गेमिंग को लेकर अब तक की सामने आई जानकारी के अनुसार, इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को अलग से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देगा होगा। अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले यूजर्स इसका इस्तेमाल फ्री में कर सकेंगे। अन्य देशों में इनके नाम की लिस्ट इस प्रकार है:

  • Amazing American Circus
  • Rose Riddle 2: Werewolf Shadow
  • Spinch
  • Brothers: A Tale of Two Sons
  • Doors: Paradox
  • Desert Child