Ganesh Jayanti पर बन रहें हैं अद्भुत संयोग, दूर होगा बुध ग्रह दोष, माँ लक्ष्मी की भी होगी विशेष कृपा

0
339
Ganesh Jayanti 2023
Ganesh Jayanti 2023

Ganesh Jayanti 2023 : माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​थि को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता हैं। इस बार गणेश जयंती 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। देश के कई राज्यों में इसे माघ विनायक चतुर्थी व्रत के नाम से भी जाना जाता हैं। हालांकि इस बार गणेश जयंती के पावन दिन बुधवार का भी अद्भुत संयोग बन रहा है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा इस बार गणेश जयंती पर रवि योग, शिव योग और परिघ योग भी बन रहे हैं। इसलिए इस बार गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2023) पर गणपति बप्पा की उपासना जरूर करें।

बुधवार को गणेश जी की पूजा का महत्त्व

3 7

हिन्दू मान्यता के अनुसार, माता पावर्ती ने जब गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा की थी। तो तब कैलाश पर्वत पर बुध देवता भी मौजूद थे। इसलिए भगवान गणेश (Ganesh Jayanti 2023) जी की पूजा-अर्चना करने के लिए बुध ग्रह ने अपना वार गणेश जी को दे दिया था। इसी वजह से बुधवार के दिन गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। इसके अलावा बुधवार के दिन व्रत रखने से बुध ग्रह से जुड़े दोष से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही गणपति बाप्पा अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी करते है।

गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

4 7

गणेश जयंती के दिन गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:29 से दोपहर 12:34 तक का है। इस बीच गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि भगवान गणेश (Ganesh Jayanti 2023) और माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और धन का वास होता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।