Home धर्म Amalaki Ekadashi 2023 : आमलकी एकादशी पर जरूर करें आंवले के ये...

Amalaki Ekadashi 2023 : आमलकी एकादशी पर जरूर करें आंवले के ये उपाय, जिंदगी में मिलेगी अपार सफलता

0
418
Amalaki Ekadashi 2023

Amalaki Ekadashi 2023 Upay : हिन्दू धर्म में आमलकी एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है। आमलकी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को एक हजार गाय दान करने के समान फल मिलता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी दुःख-दर्द कम हो जाते हैं। इस साल आमलकी एकादशी का व्रत आज यानि 3 मार्च 2023 को रखा जाएगा। एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की भी विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को आंवले का वृक्ष अत्यंत प्रिय है और उन्होंने ही इसकी उत्पत्ति की थी।

आपको बता दें कि आमलकी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और धन का वास होता है। साथ ही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं तमाम उपायों के बारें में विस्तार से बताएंगे।

इन उपायों से चमक जाएगी आपकी किस्मत

Image resized5 2

  • कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपको अपनी नौकरी या बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है। तो आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) के दिन अपने घर में आंवले का वृक्ष लगाएं और उसकी अच्छे से देखभाल करें। इससे आपकी सभी परेशानियां जल्द खत्म हो जाएंगी और जीवन में आपको अपार सफलता मिलेगी।
  • एकादशी (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) के दिन अपने हाथों से 21 ताजा पीले फूलों की माला बनाएं। फिर उसे श्री हरि को अर्पित करें। साथ ही देवता को खोए की मिठाई का भोग लगाएं। इससे आप अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे।
  • आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) के दिन आंवले की कैंडी या फिर आंवले का मुरब्बा मंदिर में दान करें। साथ ही 11 छोटे बच्चों को दान करें। इससे विष्णु जी खुश होते है और अपने भक्तों को संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।