Most awaited Hindi films: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने शाहरुख-सलमान की फिल्मों को पछाड़ा

0
408
most awaited film: pushpa 2

आने वाले दिनों में कई प्रमुख फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस सूची में शाहरुख खान की जवान , कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, सलमान खान की टाइगर 3 और अक्षय कुमार (अक्षय कुमार) की स्टार हेरा फेरी 3 फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन सबसे ऊपर जनता अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़े- Malaika Arora-Arjun Kapoor: रोमांटिक अंदाज में नजर आए बॉलीवुड के चहेते कपल, सोशल मीडिया पर क्यूट कैप्शन के साथ की तस्वीरें साझा

पुष्पा 2 ने सबको पछाड़ा

ऑरमैक्स मीडिया ने अवेटेड हिंदी फिल्मों को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे को कई सोशल मीडिया नेटवर्क्स पर शेयर किया गया। पोस्ट में साफ लिखा है कि ये सभी फिल्में वो हैं जिनका ट्रेलर नहीं लॉच किया गया है, और ये सभी फिल्में जून 2023 के बाद रिलीज की जाएंगी। सर्वे के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ पहले नंबर पर है। इसके बाद अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 है, जिसके बाद शाहरुख खान की जवान है। इनके अलावा सलमान खान की टाइगर 3 और कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

  1. पुष्पा: द रूल
  2. हेरा फेरी 3
  3. जवान
  4. टाइगर 3
  5. भूल भुलैया 3

पुष्पा 2 को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

हाल ही में पुष्पा 2 का टीजर और पोस्टर सामने आया था। इस पोस्टर और टीजर से पुष्पा 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म की पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरी किस्त के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।