South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Disha Patani Dating: दिशा पटानी संग डेटिंग की खबरों पर भड़के अलेक्जेंडर, कह दी ये बड़ी बात
 Disha Patani Dating: दिशा पटानी संग डेटिंग की खबरों पर भड़के अलेक्जेंडर, कह दी ये बड़ी बात
मनोरंजन

Disha Patani Dating: दिशा पटानी संग डेटिंग की खबरों पर भड़के अलेक्जेंडर, कह दी ये बड़ी बात

by News Desk December 12, 2022

Disha Patani Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक (Alexander Alex Ilic) के साथ जोड़ा जा रहा था। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) संग ब्रेकअप की खबरों के बाद एक्ट्रेस को कई बार अलेक्जेंडर संग स्पॉट किया गया है। ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया का बाजार लगातार गर्म बना हुआ है। अब हाल ही में अलेक्जेंडर ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं।

अलेक्जेंडर ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए अलेक्जेंडर ने दिशा पटानी संग डेटिंग की खबरों पर कहा कि, ’मैं साइबेरिया का रहने वाले हूं और पिछले 7 सालों से भारत में हूं। मेरी दिशा से मुलाकात मुंबई में हुई, तब वो भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ अपने कदम बढ़ा रही थीं।’

अलेक्जेंडर ने किया ये खुलासा

अलेक्जेंडर ने आगे बात करते हुए कहा कि, ’हम साल 2015 में साथ रहते थे। उस वक्त दिशा भी किसी एजेंसी के साथ जुड़ी हुईं थीं। मैं, दिशा और हमारे दूसरे मॉडल दोस्त साथ में कमरा शेयर कर रहे थे। मैं और दिशा दोनों ही फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हैं, यही कारण है कि हमारी दोस्ती भी गहरी हो गई। हम साथ जिम जाने लगे। लंच और डिनर भी साथ ही किया करते थे। हमने उस घर में काफी वक्त साथ गुजारा है।’

इसके अलवा उन्होंने टाइगर श्रॉफ का जिक्र करते हुए कहा कि वो टाइगर को भी अपने करियर के शुरूआती दिनों से जानते हैं और दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। इसके अलावा उन्होंने टाइगर और दिशा की ब्रेकअप की खबरों पर बात करने से साफ इंकार कर दिया।

डेटिंग कि खबरों पर फूटा गुस्सा

इंटरव्यू के दौरान अलेक्जेंडर ने डेटिंग की खबरों पर भड़कते हुए कहा कि, ’मैं देख रहा हूं कि लोग कुछ समय से हमारी निजी जिंदगी के बारे में तुक्का लगा रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें हमारे जिंदगी में दखल देकर क्या मिलेगा? यह लोग हमें शांति से क्यों नहीं जीने देते? मुझे इन खबरों को पढ़कर हंसी आती है।’

Share This:

Tags: bollywood bollywood news live disha patni disha patni dating news disha patni news latest
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.