ट्विटर के दफ्तर में सिंक लेकर घुसे एलन, अपना ट्विटर बायो भी बदला, जानिए क्या है वजह

0
326

Elon Musk Twitter : दुनिया से सबसे अमीर शख्स एलन मस्क किसी ना किसी वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। बता दें कि अब मस्क का एक वीडियो कुछ घंटों से चर्चा में है। उन्होंने यह वीडियो खुद शेयर किया है जिसमें वह एक सिंक लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। इस वीडियो के साथ मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल के बायों पर Chief Twit लिख दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि मस्क ने ट्विटर के साथ अप्रैल में शुरू हुई डील को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘Entering Twitter HQ – let that sink in!

गुरुवार तक की है डेडलाइन

बता दें कि मस्क पर इस वक्त 44 बिलियन डॉलर वाली ट्विटर डील को पूरा करने का दबाव है। इस वर्ष, 13 अप्रैल को मस्क ने ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्होंने इस डील को होल्ड पर रखने का फैसला लिया लेकिन ट्विटर समूह ने उन्हें 27 अक्टूबर तक डील पूरी करने या फिर कानूनी कार्रवाई झेलने की डेडलाइन दी है। एलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से डील को होल्ड कर दिया था।