Akansha Puri:आकांक्षा पुरी ने कसा सलमान खान पर तंज, बोलीं- ‘उन्होंने नहीं की सीधे मुंह बात’

0
720
Akansha puri on salman khan

Akansha Puri: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। आकांक्षा पुरी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थी, लेकिन इस वीकेंड वो घर से बेघर हो गई वहीं अब एक्ट्रेस अए दिन घर को लेकर नए-नए खुलासे कर रहीं हैं। अब हाल ही में उन्होंने शो के होस्ट और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Akanksha Puri Height, Age, Boyfriend, Husband, Family, Biography & More » StarsUnfolded

सलमान के व्यवहार पर बोलीं आकांक्षा पुरी

वीकेंड के वार में सलमान खान ने आकांक्षा की क्लास लगाते हुए उन पर गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया था। अब उसी एपिसोड को याद करते हुए आकांक्षा ने एक मीडिया चैनल से बातचीत की। एक्ट्रेस नेकहा, “मुझे याद है सलमान सर ने कहा था फर्जी अलर्ट। जिस तरह से उन्होंने ये कहा था, उनकी आवाज का लहजा, मैंने उन्हें पहले कभी इस तरह से नहीं सुना था। उस एपिसोड में उन्होंने मुझसे बहुत ही रूडली बात की थी..”

Akanksha Puri 1200x944 1

बीबी हाउस में मेरे खिलाफ हो गए थे लोग

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ”जब से मैं घर में गई तभी से गेम मेरे पक्ष में नहीं था..शो के कंटेस्टेंट जद 3 दिन तक मेरे काफी करीब रहे। इस दौरान उन्होंने मुझसे शादी और बाकी सब के बारे में बात की। तब सलमान ने उनसे कहा था कि ‘ये एंगल लोगों को पसंद नहीं आ रहा है..आपका मनीषा वाला एंगल बेहतर था..इस बात के बाद जद ने मुझसे खुद को अलग कर लिया। आकांक्षा ने सलमान खान पर आरोप लगाया कि,  वो ये सारी बातें करके घर वालों का मन बदल रहे थे.. सब मेरे खिलाफ हो गए थे।” बता दें कि आकांक्षा जब तक शो में रही उन्हें फेक बोला गया। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, “मैं जो हूं उस घर में थी वो मैं हमेशा से हूं और इंडस्ट्री में 10 साल से ऐसा ही हूं। मुझे ऐसे ही होने के लिए शो में कास्ट किया गया था।”