रिलीज के बाद पहले मंडे पर फीकी पड़ी Tu Jhoothi Main Makkar, 10 करोड़ से नीचे सिमटा कलेक्शन का आंकड़ा

0
374
Tu Jhoothi Main Makkar 6th Day Collection

Tu Jhoothi Main Makkar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लव रंजन द्वारा निर्देशित ये फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले तीन दिनों में 36 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा पार करने के बाद मेकर्स की नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई थी और ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर बिल्कुल खड़ी उतरी थी। हालांकि फिल्म के पहले मंडे कलेक्शन पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई थी और इस बार फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है।

पहले मंडे पर कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पहला वीकेंड शानदार अंदाज में गुजरा था। हालांकि वीकेंड के बाद अब फिल्म के लिए अगली चुनौती की बारी थी। बता दें कि अब इस फिल्म के सामने फर्स्ट मंडे टेस्ट में अच्छे नंबर लाने की चुनौती थी, जिसमें तू झूठी मैं मक्कार खड़ी नहीं उतर पाई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने रविवार को ही यह दावा किया था कि ये फिल्म अपने पहले मंडे लगभग 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है और ये आंकड़ा काफी हद तक सही साबित हुआ है। दरअसल, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अपने पहले मंडे पर कलेक्शन के मामले में मेकर्स को थोड़ा निराश किया है। रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी को सोमवार के दिन दर्शकों का ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाया है और फिल्म की कमाई का आंकड़ा महज 7 करोड़ पर रुक गया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 77.24 करोड़ पहुंच गया है।

319884232 3363465850647190 8085418251160784761 n 9

रोमांटिक ड्रामा फिल्म है ‘तू झूठी मैं मक्कार’

आपको बता दें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक पारिवारिक मनोरंजक ड्रामा फिल्म है, जिसे करीब 95 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर साथ में नजर आए हैं। फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को आई भारी गिरावट ने सभी को थोड़ा हैरान जरुर कर दिया है, लेकिन अभी भी मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।