Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: रश्मि देसाई के बाद अब रिद्धि डोगरा ने भी...

Bigg Boss 17: रश्मि देसाई के बाद अब रिद्धि डोगरा ने भी किया अंकिता का सपोर्ट, बोलीं- ‘मेरा पूरा सपोर्ट उनके साथ है’

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं।

दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है।  शो में दोनों के बीच चीजें काफी हद तक खराब होती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की एक-दूसरे से ब्रेक लेने और अलग होने जैसी बातें भी कह चुके हैं। हाल ही में फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन और अंकिता की मां ने शो में एंट्री की थी।

रंजना जैन ने शो से बाहर आने के बाद कई इंटरव्यू दिए हैं जिसमें उन्होंने अपनी बहू अंकिता के बारे में कई बातें बोली हैं। जिसके बाद कई लोग अंकिता के सपोर्ट में कई लोग आए हैं। रश्मि देसाई ने अंकिता का सपोर्ट किया था। अब रिद्धि डोगरा भी उनके सपोर्ट में आईं हैं।

विक्की की मां कस रही है अंकिता पर तंज

आपको बता दें कि विक्की की मां ने अंकिता को बताया था कि विक्की को लात मारने के बाद विक्की के पिता ने उसकी मां से सवाल किया था। अंकिता ने उनसे अपने माता-पिता को इससे दूर रखने के लिए कहा। अंकिता ने अपने व्यवहार के लिए पूरे परिवार से माफी भी मांगी। घर से बाहर आने के बाद विक्की की मां ने अंकिता के बारे में कई घटिया बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि अंकिता को पता नहीं है कि कैसे व्यवहार करना है और यह भी कहा कि वह सहानुभूति के लिए सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विक्की का परिवार कभी भी अंकिता से उनकी शादी के पक्ष में नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला के जीवन में पति को भगवान का स्थान दिया जाता है और अंकिता अपने पति को लात मारती है।

वहीं अब एक्ट्रेस रिद्धि ने अंकिता का सपोर्ट किया है और कहा है कि उम्मीद करती हैं कि अंकिता ही ये शो जीतें।

tthhtrthr

रिद्धि ने किया अंकिता को सपोर्ट

गौरतलब है कि रिद्धि ने सोशल मीडिया पर लिखा- उम्मीद करती हूं अंकिता लोखंडे जीतें। वह इस एकतरफा फैसले के लायक नहीं है। किसी भी सेल्फ मेड और इंडिपेंडेंट इंसान के लिए ये कभी बाहरी नहीं होता है। ये आपका अपना सपोर्ट होता है जो आपको एनर्जी देता है। पुरुषों के संबंध में समाज को यही मिलता है लेकिन महिलाओं के लिए ऐसा नहीं है।

रिद्धि ने आग लिखा-वो ये समझने की कोशिश कर रही होंगी कि क्यों उन्हें ही ये आलोचना मिल रही है। सिर्फ उन पर अंगुली उठाना गलत है। मैं इस पर बात नहीं कर सकती हूं। निश्चित तौर पर बतौर एक महिला मेरा सपोर्ट उनके साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular