Corona Update : भारत में घटे कोरोना के एक्टिव केस, पिछले 24 घंटे में गई 4 लोगों की जान

0
452
Corona Update

Corona Cases in India : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज देश में कोरोना के लगभग 865 केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 4 लोगों की जान गई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 906 नए केस सामने आए थे, जबकि 20 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामलों में 41 की कमी आई है।

यह भी पढ़ें- Corona & H3N2 Virus Symptoms : कोरोना और H3N2 वायरस के लक्षण में नहीं हो कंफ्यूज, जानिए दोनों के बीच का अंतर

एक्टिव केसों में आई 1,187 की कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना (Corona Update) को 1 हजार 948 लोग मात देकर ठीक हो चुके है। इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 10 हजार 179 से घटकर 9 हजार 92 रह गई है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों के आंकड़े में 1 हजार 187 की कमी आई हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 84 हजार 923 हो गई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 4 करोड़ 44 लाख 44 हजार 013 हो गया है। इसके अलावा देश में अब तक 5 लाख 31 हजार 818 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है।

बीते दिन का हाल

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Corona Update) के 906 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 84 हजार 58 हो गई थी। इसके अलावा बीते 24 घंटे में देश में 20 कोविड (Corona Update) मरीजों की जान गई थी। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 31 हजार 814 हो गया था। हालांकि, मृतकों में वे 7 लोग भी शामिल थे, जिनके नाम कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा था।

इसके अलावा एक दिन पहले देश में दैनिक संक्रमण दर 0.70 फीसदी दर्ज की गई थी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत पर रह गई थी। इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों के 0.02 प्रतिशत हो गई थी। इसके अलावा संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Corona Update : देश में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 10,179 हुई, पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की गई जान