Abdu Rozik: अब्दू रोजिक अपने फैंस को देंगे होली का गिफ्ट, जल्द शुरू करने वाले हैं मुंबई में खुद का बिजनेस

0
403
Abdu Rozik Viral Video

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक की फैन फॉलोइंग भारत में भी कुछ कम नहीं है। अब्दू भले ही बिग बॉस के फिनाले से पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी वो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अब्दू रोजिक जल्द को टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर का ऑफर मिला है। वहीं अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस बात की जानकारी अब्दू ने खुद दी है। सोशल मीडिया पर अब्दू का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो जल्द ही मुंबई में अपना बिजनेस शुरू करने वाले हैं।

मुंबई में रेस्तरां खोलेंगे अब्दू रोजिक

हाल ही में अब्दू रोजिक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दू को अपनी गाड़ी से नीचे उतरते देखा जा सकता है। वहीं नीचे आकर अब्दू पैपराजी से बात करते हुए खुलासा करते हैं कि वो जल्द ही मुंबई में अपना रेस्तरां खोलने वाले है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि वो 6 मार्च को इंडिया वापसी करेंगे और उसी समय मुंबई में अपना रेस्तरां खोलेंगे। साथ ही साथ अब्दू ने बताया कि मुंबई में ये उनका पहला रेस्तरां होगा और उसमें उनके फैंस के लिए स्पेशल सरप्राइज भी होगा।

332345410 525507726354652 1506647620411386116 n 1

अब्दू के खुशखबरी से एक्साइटेड हुए फैंस

गौरतलब है कि अब्दू तजाकिस्तान के रहने वाले है, वो एक मशहूर सिंगर है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बिग बॉस 16 में अपने सफर के दौरान अपने चुलबुले और मस्ती भरे अंदाज से उन्होंने लाखों फैंस के दिलों पर राज कर लिया है। इस खुशखबरी को सुनने के बाद अब्दू के फैंस काफी एक्साइटेड हो उठे हैं और इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उनके रेस्तरां की और भी जानकारी मांग रहे हैं। वहीं अब्दू के नए बिजनेस के लिए कई फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।