Bigg Boss 16: इस हफ्ते अब्दू रोजिक लेंगे शो से विदाई! खबर सुन फैंस हुए मायूस

0
359
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस का ये सीजन इन दिनों काफी लाइमलाइट में छाया हुआ है। शो के हर कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए अपना बेस्ट रोल प्ले कर रहे हैं। जहां कुछ अपनी पर्सनैलिटी से फैंस का सपोर्ट जीत रहे हैं वहीं शो में कोई ऐसा भी है, जिसकी क्यूटनेस और बचपने पर फैंस दिल हार बैठे हैं। जी हां, अब्दू रोजिक की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं हैं। हालांकि अब उनके फैंस को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि अब्दू इस हफ्ते हमेशा के लिए शो को अलविदा कहने वाले हैं।

अब्दू कहेंगे शो को अलविदा!

आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि अब्दू रोजिक जल्द ही शो से विदाई लेने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी अब्दू अपने एक जरूरी प्रोजेक्ट के लिए घर से बाहर गए थे। हालांकि कुछ ही दिनों में उन्होंने वापसी कर ली थी, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार उनका एविक्शन परमानेंट होने वाला है। कहा जा रहा है कि अपने वर्क कमिटमेंट के लिए अब्दू को शो बीच में ही छोड़ना पड़ेगा। वहीं खबरें यह भी हैं कि इस हफ्ते 12 जनवरी को अब्दू बिग बॉस हाउस से बाहर चले जाएंगे।

 

फैंस ने अब्दू की टीम से की मांग

इस खबर को सुनने के बाद मानों फैंस के पैरों से जमीन खिसक गई हैं। वहीं अब फैंस अब्दू की टीम से उन्हें बाहर ना ले जाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अब्दूरोजिक की टीम से अनुरोध करता हूं, कि उन्हें #बिग बॉस के घर में रहने दें और उसकी यात्रा पूरी करें क्योंकि हम उन्हें फिनाले में देखना चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उनकी जो भी पूर्व कार्य प्रतिबद्धता है, उसमें देरी करें।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘नहीं!! कृपया अब्दू रोजिक टीम, उन्हें रहने दो। बीबी अब्दु के बिना बोरिंग है। वह ट्रॉफी के काफी करीब है, ऐसा मत कीजिए। हम सभी उनकी यात्रा का वीडियो देखना चाहते हैं। कृपया परियोजनाओं को BB के बाद किसी दिनांक पर शिफ्ट करें। अब्दु के चाहने वालों का दिल मत तोड़ो।’