Sajid-Abdu Reunion: बिग बॉस हाउस को अलविदा कहते ही साजिद से मिलने पहुंचे अब्दू रोजिक, फराह खान ने दिया स्पेशल ट्रीट

0
403
Sajid-Abdu Reunion
Sajid-Abdu Reunion

Bigg Boss 16 Update: टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में साजिद खान और अब्दू रोजिक घर से बेघर हो गए हैं। साजिद और अब्दू ने शनिवार और रविवार को एक-एक करके बिग बॉस 16 से वॉलियंटरी एग्जिट ले ली। शो में साजिद और अब्दू के बीच एक स्पेशल बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं बीबी हाउस से बाहर आने के बाद भी अब्दु और साजिद का ये स्पेशल बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि शो से बाहर निकलते ही अब्दू, साजिद से मिलने उनकी बहन फराह खान के घर मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान तीनों ने मिलकर पार्टी की और यादगार के तौर पर एक साथ तस्वीरें भी ली।

Capture 20

बता दें साजिद और अब्दू के साथ बर्गर और फ्राइज पार्टी का आनंद लेते हुए फराह ने भी हंसते हुए पोज दिया। साथ खुद को ‘मंडली’ कहा। फराह खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फराह की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा, भावना पांडे, कश्मीरा शाह जैसे उनके सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी प्रतिक्रिया दी।

325690062 3404339643150935 6133875459174500080 n

साजिद, अब्दु और फराह के लुक ने जीता फैंस का दिल

फराह ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। जिसमें उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक फुल स्लीव्स टॉप पहना हुआ है। अब्दु ने काली टी-शर्ट और काली पैंट की जोड़ी के साथ एक काले रंग का चमकदार कोट पहना। वही  साजिद को डेनिम जैकेट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। तस्वीरों में, तीनों ने एक साथ पोज़ दिया, उनके सामने टेबल पर बर्गर और फ्राइज़ का कटोरा है। वहीं एक और तस्वीर में फराह और अब्दु अपने हाथों से दिल बनाते नजर आ रहे हैं।

325262069 203960888806911 4967202512818894515 n

विदाई के वक्त भावुक हुए साजिद

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए फराह ने उन्हें कैप्शन दिया, “#बिगबॉस 16 के इस सीजन में मेरे 2 पसंदीदा…. कभी-कभी सिर्फ दिल जीतना बेहतर होता है। उन्हें तस्वीरों पर अब्दु (Abdu Rozik and Sajid khan) और साजिद को टैग भी किया। उन्होंने पोस्ट पर हैशटैग के रूप में ‘मंडली’, ‘परिवार’ और ‘बर्गर’ का इस्तेमाल किया। बता दें कि रविवार को अपनी एग्जिट से पहले एपिसोड में बिग बॉस 16 में अपने विदाई भाषण में साजिद खान ने अपने हाथ जोड़े और आंखों में आंसू के साथ कहा, “जो मेरे किसी से भी झगड़े हो, हाथ जोर से माफी मांगता हूं। लेकिन आप लोगो का बहुत सपोर्ट रहा।’