Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिहिमाचल विधानसभा चुनाव : आप ने जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 12...

हिमाचल विधानसभा चुनाव : आप ने जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 12 नवंबर को मतदान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियां अब धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा दूसरी सूची में 54 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी अभी तक कुल 58 सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

सीएम के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को मैदान में उतारा

आम आदमी पार्टी ने सिराज विधानसभा सीट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को मैदान में उतारा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए अपने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। मंगलवार को ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस पार्टी ने केवल 1 सीट को छोड़कर बाकी सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

12 नवंबर को मतदान

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत आगामी 12 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव के परिणाम 28 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद राजनीतिक पार्टियां अब और जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लग गई है और धीरे-धीरे आप सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। आम आदमी पार्टी की ये दूसरी सूची है जिसमें पार्टी ने अपने 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहली सूची जारी की गई थी जिसमें चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular