Delhi Election: कांग्रेस पर जमकर बरसी AAP, ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर होने की कही बात

0
343
AAP lashed out at Congress

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है और पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम आतिशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया रिपोर्ट्स की खबरों की बात करें तो इंडी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर कराने के लिए आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी।

सीएम आतिशी ने कांग्रेस पर किया हमला

दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में आप को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गुपचुप समझौता किया है। संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी को भाजपा फंडिंग कर रही है। कई सीटों पर कांग्रेस ने इस तरह से प्रत्याशी उतारे हैं कि आप को नुकसान कर सकें। हमें पूरी आशंका है कि कांग्रेस की पूरी सूची भाजपा ने तैयार की है।

संजय सिंह ने भी साधा निशाना

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। भाजपा कांग्रेस का फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा, पार्टी 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई करे। कार्रवाई नहीं हुई तो हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi Governmant : चुनाव नजदीक आते ही धराधर घोषणाएं कर रही आप सरकार,अब बढाई बुजुर्गों की पेंशन राशि