Saturday, January 31, 2026
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीMCD RESULTS : रूझानों में आप को बहुमत, बीजेपी दूसरे नंबर...

MCD RESULTS : रूझानों में आप को बहुमत, बीजेपी दूसरे नंबर पर, कांग्रेस ने फिर किया निराश

दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहें है। शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमता मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर दिखाई दे रही है। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना जब से शुरू हुई है तब से ही बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक ताजा परिणाम के मुताबिक आम आदमी पार्टी 135 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी 103 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे थे।

 

 

 

सुबह से ही जब से मतगणना शुरू हुई है तब से ही आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। कभी आप आगे हो जाती है तो कभी बीजेपी आगे हो जाती है। जहां तक बात कांग्रेस की है तो कांग्रेस पार्टी सुबह से ही काफी पिछे है। कांग्रेस पार्टी 10 सीट पर सुबह से ही बढ़त बनाती दिख रही है।

 

 

कांग्रेस पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में तीसरे नंबर पर चलती हुई फिलहाल दिखाई दे रही है। मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच नजर आ रहा है। दिल्ली की सभी 250 वार्डो में 4 दिसंबर को मतदान हुआ था और इसके चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।

- Advertisment -
Most Popular