South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Aaj ka Rashifal, 04 May 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?
 Aaj ka Rashifal, 04 May 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?
धर्म वास्तु टिप्स

Aaj ka Rashifal, 04 May 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

by News Desk May 4, 2023

Aaj ka Rashifal, 4th May 2023 : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के जरिए विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती हैं। इससे आने वाली परिस्थितियों के बारे में पहले ही पता चल जाता है। तो आइए जानते हैं आज यानि 4 मई 2023 (Aaj ka Rashifal, 4th May 2023) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आप अपनी वाणी में मिठास रखें। इससे आप अपने सभी कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। इसके अलावा आज आपको नए वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

उपाय :- सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आज नहाने के पानी में गेहूँ, साबुत मसूर, लाल सिंदूर डालकर स्नान करें।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे, जिससे आने वाले समय में आपके लिए कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही आज धन का आगमन भी हो सकता हैं। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे है।

उपाय :- माता से सम्बन्ध अच्छे रखने के लिए आज उनका भूलकर भी निरादर नहीं करें। इससे आपकी फैमिली लाइफ अच्छी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज उनका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। इससे आज आप काफी खुश रहेंगे। इसके अलावा बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा।

उपाय :- आज सफेद संगमरमर की बनी कोई भी चीज अपने प्रेमी को गिफ्ट करें। इससे आपकी लव लाइफ में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। तो वहीं व्यवसाय कर रहे जातकों को काम में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा अगर आप किसी नए व्यापार को करने की योजना बना रहे हैं। तो आज ही उसकी शुरूआत कर दें। इससे आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ होगा।

उपाय :- गंगाजल का सेवन करें। इससे हेल्थ बेहतर होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आने वाले समय में आपको नए अफसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में भी नवीन अफसर प्राप्त होंगे।

उपाय :- सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही धूप का घर में आने का प्रबंध करें। इससे स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज उनका दिन सुखद रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में कार्यभार ज्यादा रहेगा, जिससे भागदौड़ अधिक होगी। लेकिन काम में सफलता मिलने के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसी कारण आगे जाकर नौकरी में तरक्की मिलेगी।

उपाय :- आर्थिक उन्नति पाने के लिए घर में केले का पेड़ लगाएं और नियमित रूप से उसकी सेवा करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में प्रगति होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। हालांकि आज जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी रहेगी। लेकिन दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के भी योग बन रहे हैं।

उपाय :- आज चितकबरे कपड़े पहने। इससे आर्थिक उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज आपका दिन मिश्रित रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को काम में सफलता मिलेगी। लेकिन व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। इसके अलावा आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे, जिसके साथ आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे। इससे मानसिक रूप से आपको प्रसंता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

उपाय :- काले-सफेद तिल को आटे में मिलाए और उसकी गोलियां मछलियों को खिलाएं। इससे सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में धन लाभ होगा। नए कार्यों की भी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। इसके अलावा परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। शाम का समय आप अपने घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

उपाय :- पारिवारिक सुख को बढ़ाने के लिए बेडरूम की दक्षिण दीवार पर ज़ीरो वाट का लाल बल्ब जलाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों का आज का दिन आच्छा रहेगा। इसके अलावा जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही शैक्षिक कार्यों में सफलता के भी योग बन रहे है।

उपाय :- अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर अलग रख दें और उसे गाय को खिलाएं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में नए कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप कार्य विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें। नहीं तो आगे जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय :- चाँदी का सिक्का या चाँदी का टुकड़ा सदैव जेब में रखें। इससे धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज उनका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। गृह निर्माण संबंधी कार्य में प्रगति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आज आपके संतान को अच्छी नौकरी मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी।

उपाय :- आज लाल गाय या लाल कुत्ते को भोजन कराएं। इससे पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी।

यह भी पढ़ें- Bad Luck Plants : घर में न लगाएं ये पौधे, नहीं तो कभी खत्म नहीं होगा वास्तु दोष

Tags: 4th May 2023 aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 4th May 2023 dharm astha dharm manyta dharm shastra hindu dharm rashi Rashifal Rashifal 4th May 2023 Vastu Shastra
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.