Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनSanjeeda Shaikh: एक महिला ने की थी संजीदा शेख के साथ छेड़छाड़,...

Sanjeeda Shaikh: एक महिला ने की थी संजीदा शेख के साथ छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Sanjeeda Shaikh: एक्ट्रेस संजीदा शेख आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। संजीदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी। वहीं इस दिनों संजीदा संजय लीला भंसाली की वेज सीरीज हीरामंडी में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में संजीदा की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया हैं। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने साथ एक नाइट क्लब में एक महिला द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटना साझा की।

gfvgrrfe

महिला ने की थी संजीदा के साथ छेड़छाड़

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान संजीदा ने बताया कि, उनके साथ जब छेड़छाड़ की घटना एक महिला के द्वारा हुई तो वह चौक गई थीं। उन्होंने बताया कि एक नाइट क्लब में एक महिला चलते हुए आई और गलत तरीके से उनके शरीर को छूने लगी। अभिनेत्री ने बताया कि वह इस घटना से हैरान रह गई थीं।

संजीदा ने कहा, ‘मुझे एक घटना याद है वह एक लड़की द्वारा की गई थी। मैं एक नाइट क्लब में थी। एक लड़की मेरे पास से गुजर रही थी और उसने मेरे शरीर को छुआ और चली गई। मैं हैरान रह गई। हमने सुना था कि पुरुष गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन लड़कियां भी कोई कम नहीं हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘इसका पुरुषों या महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो भी गलत है वह गलत है। अगर किसी महिला ने आपके साथ गलत किया है, तो उसे बताएं, क्योंकि मुझे लगता है कि पीड़ित होने का कार्ड खेलना ठीक नहीं है।’

fdggrrfefe

पति से तलाक को लेकर की बात

गौरतलब है कि संजीदा शेख अपने पति आमिर अली से साल 2020 में अलग हो गई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह हुआ तो वह खुद को सबसे ज्यादा उदास मानती थी। हालांकि, समय के साथ सब कुछ ठीक होता गया और वह मजबूत होती गईं। अभिनेत्री ने खुद से प्यार करना शुरू कर दिया और वह अब बिल्कुल खुश हैं।

- Advertisment -
Most Popular