Salaam Venky: आमिर खान के कैमियो पर काजोल ने दिया बयान, कही ये बात

0
344
Kajol
Kajol

Salaam Venky: बॉलीवुड इंडस्ट्री डीवा काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में काजोल और आमिर खान (Aamir Khan)   एक बार फिर साथ नजर आएंगे। आमिर को फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करते हुए देखा जाएगा। वहीं काजोल ने एक इंटरव्यू में फिल्म में आमिर खान के काम करने को लेकर बात कही है।

r28

काजोल ने की आमिर की बातें

एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रोल के बारे में बात करते हुए  काजोल ने कहा कि, ‘उनका फिल्म में अमेजिंग और बिल्कुल धमाकेदार रोल है। आमिर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह जिस चीज पर काम करते हैं, वह स्टाइलाइज्ड नहीं होता है।‘ काजोल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, ‘वह पूरी तरह से वह हैं, इस फैक्ट के अलावा कि वह वास्तव में अच्छी फिल्में लेकर आते हैं’। इसके अलावा आमिर खान की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘आमिर काम करने के लिए एक शानदार एक्टर हैं, और वह अभी भी कैमरे के सामने ईमानदारी से ही काम करते हैं।‘

r27

फिल्म की कहानी

फिल्म की बात करें तो काजोल की ये फिल्म यूथेनेसिया यानी इच्छा मृत्यु पर आधारित है। काजोल से जब ये पूछा गया कि ऐसे सब्जेक्ट के बारे में फिल्म बनाने के लिए किस तरह की हिम्मत की जरूरत होती है जो बेहद गंभीर है और भारत में लीगल भी नहीं है, तो इस बात का जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि इसके बारे में बात करने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी हिम्मत की जरूरत होती है, उनके मुताबिक, फिल्म में अपने बेटे के लिए उनका किरदार सुजाता क्या करती हैं वह हममें से ज्यादातर लोग करने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। हमारी बुद्धि और शिक्षा रास्ते में आ जाएगी’। इसके अलावा उन्होंने रेवती के उन शब्दों को भी याद किया जिन्होंने कहा था कि कभी-कभी सबसे सिंपल लोग सबसे बहादुर होते हैं।