Bigg Boss 16: घर के इस मेंबर को मिली घर की कैप्टेंसी, अर्चना की वजह से सबको मिला दंड

0
276
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 updates:  ‘बिग बॉस सीजन 16’ (Bigg Boss 16) टीवी के मशहूर कंट्रोवर्शियल शोज में से एक है। आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के बीच अनबन होती ही रहती है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शो में होने वाले एक और हंगामे की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस एक बार फिर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

निमृत बनीं घर की रानी

हाल ही में हमने देखा कि घर की रानी का खिताब निमृत कौर को मिल है। बिग बॉस के इस फैसले से जहां कुछ सदस्य खुश है तो वहीं कुछ नाराज भी नजर आ रहे हैं। घर की कैप्टेंसी को लेकर टीना और निमृत में घमासान छिड़ गया है और टीना ने निमृत को खुला चैलेंज दे दिया कि निमृत की कैप्टेंसी जाएगी 3 दिन में। अब देखना ये होगा की उनकी ये बात किस हद तक सच साबित होती है।

अर्चना ने किया एक और हंगामा

हाल ही में कलर्स टीवी ने शो के अगले एपिसोड का एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें अर्चना का एक और हंगामा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार अर्चना किसी घरवाले से नहीं बल्कि बिग बॉस से ही भिड़ गई हैं। प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें एक चेयर पर बैठे दूसरे घरवालों पर ठंड़ा पानी फेंकना होता है। हालांकि अर्चना इस टास्क को करने से मना कर देती हैं। वो कहती हैं कि, ‘मुझे ठंडे पानी से दिक्कत है, मैं टास्क नही कंरूगी, मैं नहीं आउंगी। ‘बिग-बॉस’ आपको भी मुझसे दिक्कत है और आपका भी ज्यादा हो रहा है।’

 

बिग बॉस ने दी सभी घरवालों को सजा

प्रोमो वीडियो में आगे दिख रहा है कि अर्चना के इस बर्ताव का खामियाजा सारे घरवालों को भुगतना पड़ रहा है। बिग बॉस अर्चना से नाराज होकर कहते हैं कि अब अर्चना की गलती की सजा घर में रहे सभी लोगों को मिलेगी। बिग बॉस की इस बात को सुनकर सभी घरवालों का चेहरा फीका पड़ जाता है। अब दर्शक ये जानने के लिए बेताब हैं कि इसके बाद घरवालों का क्या रिएक्शन होगा।