आज है National Milk Day, जानिए क्या कहता है इतिहास

0
520
India National Milk Day 2022
India National Milk Day 2022

India National Milk Day 2022: भारत में हर वर्ष 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे यानी दुग्ध दिवस (National Milk Day) मनाया जाता है। दूध में कई पोषण तत्व होते है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बच्चों से लेकर बड़ो को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती हैं। प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी2 जैसे कई गुणकारी तत्व दूध में होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियों, दातों और दिमाग की कई परेशानी से छुटकारा मिलता हैं।

इस वजह से आज मनाया जाता है दुग्ध दिवस

Milkday Resized image

वर्गीज कुरियन, ये वो शख्स थे, जिन्होंने भारत में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए थे। इन्हें भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में भी माना जाता है। इनका जन्म 26 नवंबर 1921 में हुआ था। इसलिए इनको श्रद्धांजलि देने के लिए इनकी जन्म तिथि पर National Milk Day मनाया जाता हैं। वर्गीज को मिल्कमैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता हैं। कुरियन ने लोगों तक, डेयरी उत्पादों और दूध के लाभों को बताने के लिए कई कायर्क्रम और अभियान चलाए थे।

दूध पीने के फायदे

– छोटे बच्चों में दूध, हड्डियों के निर्माण और मजबूती का काम करता है

– शरीर में कैल्शियम की कमी को करता है दूर

– थकान को करता है दूर

– अनिद्रा को भी करता है दूर

– एनर्जी बूस्टर होता है ये

– शरीर को देता है पर्याप्त ऊर्जा

– मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है

ये लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन

मानव शरीर के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए ये खतरनाक भी हो सकता है। बता दें कि इन लोगों को दूध पीने से बचना चाहिए।

– जिन व्यक्ति का डाइजेशन सिस्टम यानी पाचन तंत्र खराब होता हैं। उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। पाचन तंत्र के खराब होने से शरीर, दूध को नहीं पचा पाता, जिससे गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

– दूध में लेक्टोस होता हैं। इसलिए खुजली या रैशेज की समस्या से पीड़ित लोगों को इसको पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, लेक्टोस से खुजली, रैशेज या दाने की समस्या बढ़ सकती हैं।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।