खत्म हो रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़, नासा ने दी जानकारी

0
648
Antarctic iceberg A-76A
Antarctic iceberg A-76A

Antarctic iceberg A-76A : दुनिया के बर्फ के पहाड़ लगातार पिघल रहें हैं। इस समय दुनिया में एक ही बर्फ का पहाड़ बचा हुआ है, जो सबसे विशाल है। अंटार्कटिका पर मौजूद A-76A नामक पहाड़, सबसे बड़े पहाड़ों में से एक का आखिरी हिस्‍सा है, जो अभी भी बचा हुआ हैं। 135 किमी लंबा ये पहाड़, लंदन के कुल आकार का दोगुना हैं। अमेरिका के नैशनल आइस सेंटर के मुताबिक, ये पहाड़ लगभग 26 किमी चौड़ा है।

लेकिन अब अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। नासा के मुताबिक, धरती पर मौजूद ये पहाड़ अब खत्‍म होने की कगार पर पहुंच गया है। नासा ने इस बात की जानकारी कुछ तस्वीरें शेयर करके दीं हैं।

2021 में टुटा था ये पहाड़

A-76 पहाड़ का ये बड़ा हिस्सा, वर्ष 2021 में टुटा था। अंटार्कटिका के रोन्‍ने आइस शेल्‍फ के पश्चिमी हिस्‍से से अलग हुए इस हिस्से के अब तीन भाग हो गए हैं। जिनको 76A, 76B, और 76C का नाम दिया गया था। 76A सभी टुकड़ों में सबसे विशाल था। लेकिन पिछले एक साल से ये टुकड़ा धीरे-धीरे करके अंटार्कटिका के पास पिघल रहा है। कुछ ही समय में ये इतना पिघल गया कि, ये अब खत्‍म होने की कगार पर है।

नासा की तस्‍वीरों से हुआ खुलासा

31 अक्‍टूबर को नासा के टेरा सैटलाइट ने A-76A की तस्‍वीर ली थी। लेकिन इसकी तस्वीर अब जारी की हैं। इस आइसबर्ग को एलीफैंट द्वीप और साउथ ओर्कने द्वीप समूह से देखा जा सकता है। 4 नवंबर को नासा के अर्थ ऑब्‍जरवेटरी ने फिर से इसकी ताजा तस्‍वीर ली। इसी आधार पर माना जा रहा है कि, ये अब और ज्‍यादा उत्‍तर की ओर बढ़ेगा। हालांकि अब ये किस और बढ़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा।