Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeगुजरातदेश की आर्थिक राजधानी में बढ़ रहें हैं खसरा के मामले, केंद्र...

देश की आर्थिक राजधानी में बढ़ रहें हैं खसरा के मामले, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Measles Disease alert : एक वायरल बीमारी का खतरा लगातार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ता जा रहा हैं। साल के शुरुआत में इसके मामले सामने आए थे लेकिन अब इसका प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। खसरा नामक बीमारी सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाती हैं। ये एक संक्रमित बीमारी है, जो तेजी से एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलती हैं। इस बीमारी (Measles) में बच्चों को बुखार, खांसी और पूरे शरीर पर लाल रैशेज होने लगते है। सही समय पर इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। अगर एक बार संक्रमण बढ़ गया तो ये जानलेवा भी हो सकता है।

3 बच्चों की गई जान

मुंबई में अब इस बीमारी (Measles) से ग्रसित कुल मामले 3,534 हो गए हैं। इस महीने इसके 13 मामले सामने आए है। साथ ही इस बीमारी से 3 बच्चों की मौत भी हो गई हैं। रोजाना बढ़ते मामलों को देखते हुए, केंद्र सरकार ने अब कई राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने राज्यों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल और खासतौर पर महाराष्ट्र को इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है।

डब्ल्यूएचओ ने पहले ही दी थी चेतावनी

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से विशेषज्ञों की कई टीम, झारखंड के रांची, गुजरात के अहमदाबाद, केरल के मलप्पुरम और महाराष्ट्र के कई जिले में भेजी गई हैं। ये टीमें राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करेंगी और इसे (Measles) नियंत्रित व बचाने के तरीके में सहायता करेंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation / WHO) ने पिछले वर्ष ही इसको लेकर चेतावनी जारी की थी। World Health Organisation ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि जिन लाखों शिशु को कोरोना वायरस (Corona Virus) का टीका नहीं लगा है। उन्हें आने वाले समय में कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं।

- Advertisment -
Most Popular