Chup OTT Release: ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार सनी देओल, एक्टर ने दी जानकारी

0
342
Chup OTT Release
Chup OTT Release

Chup OTT Release Date: सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज फिल्म ‘चुप’ (Chup) को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि जो दर्शक इस फिल्म को देख पाने से वंचित रह गए थे उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बड़े पर्दे पर फिल्म की कामयाबी को देखते हुए चुप के फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज (Chup OTT Release Date ) करने की तैयारी कर ली है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म 25 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘इस नए सीरियल किलर के इरादों को चुप करने आ रहा हूं मैं। चुप ZEE5 पर 25 नवंबर को देखिए।‘

 

फैंस हुए खुश

एक्टर के इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं साथ ही साथ इस फिल्म के रिलीज को लेकर उत्सुक भी नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार फिल्म है’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी’।

 

इस दिन बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

बता दें कि सनी देओल की यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्टर की यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक एक्शन मूवी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि अब यह देखने वाली बात होगी कि एक्टर की यह फिल्म ओटीटी पर कामयाब साबित होती है या नहीं।