Shukr Uday : सभी शुभ कार्य का आरंभ करें इस तारीख से

0
365
Shukr Uday
Shukr Uday

Shukr Uday 2022 : हिन्दू मान्यता के अनुसार विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश और सभी शुभ कार्य शुक्र ग्रह के अस्त के साथ ही बंद हो जाते हैं। शुक्र ग्रह के उदय के साथ सभी शुभ कार्य का भी आरंभ हो जाता है। इस बार 23 नवंबर से शुक्र ग्रह का उदय होने के बावजूद भी शुभ कार्य तीन दिन के बाद शुरू होंगे। बाल्यत्व काल की वजह से 23 की जगह 26 नवंबर से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे। साथ ही नवंबर माह में तीन और दिसंबर माह में पांच श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। इस समय कोई भी मंगालिक कार्य करने से जल्द फल मिलता है। इसके अलावा 2 अक्टूबर को शुक्र का अस्त हो जाएगा।

 

मंगालिक कार्यो के लिए ये है शुभ मुहुर्त

नवंबर महीने में 24, 25 और 27 को शादी समारोह का शुभ मुहुर्त हैं। इसके साथ ही नवंबर और दिसंबर माह में कुल 8 शुभ मुहूर्त हैं। 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कोई भी अहम कार्य करने का फल अच्छा मिलता है। हालंकि 16 दिसंबर से सभी मंगालिक कार्य पर रोक लग जाएगी। 16 से धनु मलमास का प्रारंभ हो रहा है, जिस वजह से सभी अहम कार्यो पर प्रतिबंध लग जाएगा। बता दें कि इसके बाद अगले वर्ष 15 जनवरी से सभी मंगालिक कार्यो का शुभ आरंभ होगा।

 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।