अजय देवगन की ‘Raid 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, अबतक बिक चुके इतने टिकिट

0
541

अजय देवगन की रेड सुपर-डुपर हिट रही थी. अब एक्टर इसके सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर के बाद से इसका काफी काफी बज देखा जा रहा है. इस बीच ‘Raid 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक कितने टिकट बेचे हैं और साथ ही जानते हैं इसने रिलीज से पहले प्री टिकट सेल में कितने करोड़ की कमाई कर ली है?

‘रेड 2’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?

1 मई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की एंडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। ‘रेड 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 1900 शोज के लिए 1110 टिकट बेचे हैं। इससे फिल्म ने तीन लाख 70 हजार रुपये की कमाई की है। अगर ब्लॉक सीटों को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 11.43 लाख रुपये तक पहुंच गया है। रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं इस वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बुकिंग में तेजी आएगी। सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है।

Untitled Project 81

‘रेड 2’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है

‘रेड 2’ को रिलीज होने में अभी तीन दिन बचे हैं. इन तीन दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छा इजाफा होने की उम्मीद है. जिसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 5 से 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है. हालांकि अगर फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहता है तो आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Untitled Project 82

रेड 2’ स्टार कास्ट और स्टोरीलाइन

‘रेड 2’ में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी दमदार एक्टिंग और इंटेंस अंदाज ने पहले पार्ट में दर्शकों का दिल जीता था। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख विलेन के किरदार में दिखेंगे, जो कहानी में ट्विस्ट लाएंगे। वाणी कपूर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। वह अमय की पत्नी के रोल में होंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

‘रेड 2’ की कहानी पहले भाग की तरह ही भ्रष्टाचार और कर चोरी के खिलाफ एक इनकम टैक्स ऑफिसर की जंग पर आधारित है। अमय पटनायक इस बार और बड़े स्तर पर सिस्टम की खामियों का पर्दाफाश करेंगे। कहानी में रितेश देशमुख का किरदार एक चालाक और शक्तिशाली विलेन का है। फिल्म को एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का पूरा डोज दर्शकों को देखने को मिल सकता है।