Twitter की पॉलिसी में किया बदलाव, Elon Musk ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

0
291
Twitter
Twitter

Elon Musk Tweet : एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर को खरीदा है तब से वह उसमें कई बदलाव कर रहें हैं। इन तमाम फैसलों की वजह से दुनिया भर में उनकी बहुत ज्यादा आलोचना की जा रहीं है। मस्क ने अपनी नई नीतियों से twitter में कई बदलाव किए है, जिसका सीधा असर कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ रहा हैं। हालांकि अब एक बार फिर Elon Musk ने ट्विटर की एक नई पॉलिसी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

क्या कहा एलन ने ?

मस्क ने आज सुबह 12 : 01 पर ट्वीट कर लिखा, नई ट्विटर नीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है पर पहुंच की स्वतंत्रता नहीं। इसलिए ट्विटर अब हेट स्पीच व निगेटिव ट्वीट्स को डीबूस्ट और डिमोनेटाइज करेगा। साथ ही ट्विटर पर कोई विज्ञापन या कोई अन्य आय का साधन भी उपलब्ध नहीं होगा। अब से ट्विटर पर आपको निगेटिव ट्वीट्स तब तक नहीं मिलेगा, जब तक उसे आप खास तौर से नहीं खोजेंगे।

बैन अकाउंट किए बहाल

इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा, कैथी ग्रिफिन, जॉर्डन पीटरसन और बेबीलोन बी के अकाउंट को अब बहाल कर दिया गया हैं। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के बारे में अब तक कंपनी ने कोई फैसला नहीं लिया है।