Delhi Election: चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

0
666
7 MLAs left Aam Aadmi Party

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। 7 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम सीट से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा और महरौली से नरेश यादव हैं।

किन-किन विधायकों ने दिया इस्तीफा

  • त्रिलोकपुरी – रोहित मेहरौलीय
  • कस्तूरबा नगर- मदन लाल
  • जनकपुरी – राजेश ऋषि
  • पालम – भावना गौड़
  • महरौली – नरेश यादव
  • बिजवासन – भूपेन्द्र सिंह जून
  • आदर्श नगर – पवन शर्मा

चिट्ठी में नरेश यादव ने लिखा था- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

वहीं, इस्तीफा देते हुए रोहित महरौलिया ने लिखा , “मैं अन्ना आंदोलन के समय अपनी 15 साल पुरानी नौकरी छोड़कर, ये सोचकर आपके साथ जुड़ा था कि हजारों सालों से छुआछूत, भेदभाव और शोषण का दंश झेलते आ रहे मेरे समाज की आप शायद बराबरी का दर्जा व सामाजिक न्याय दिलाकर बाबा साहेब के सपनों को सरकार करेंगे”

7 MLAs left Aam Aadmi Party

विधानसभा चुनाव में ठीक 5 दिन बाकी

दिल्ली में चुनाव होने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं ऐसे में 7 विधायकों का पार्टी छोड़ना भारी पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि सभी सात विधायक टिकट काटने से नाराज थे। थोड़ी देर पहले ही नरेश यादव ने पार्टी छोड़ी थी लेकिन अब और विधायकों ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव के पहले विधायकों का पार्टी छोड़ना विधानसभा इलाकों में आम आदमी पार्टी जे लिए भारी भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: कांग्रेस पर जमकर बरसी AAP, ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर होने की कही बात