Allu Arjun Arrest: 14 दिन जेल में रहेंगे अल्लू अर्जुन, भगदड़ में महिला की मौत का मामला

0
712
Allu Arjun Arrest: Allu Arjun will stay in jail for 14 days

Allu Arjun Arrest: पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने पांच दिसंबर को महिला के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था।

4 दिसंबर को की गई थी फिल्म की स्क्रीनिंग

दरअसल, 4 दिसंबर को फिल्म की हैदराबाद में स्क्रीनिंग रखी गई थी। हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास हुए इस इवेंट के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया। इस हादसे के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालकर माफी मांगी थी और महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया था।

Allu Arjun Arrest: Allu Arjun will stay in jail for 14 days

महिला के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की एफआईआर में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन का भी नाम है। एक्टर अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसके बाद उन्हें 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया था।

सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है पुष्पा 2

बता दें कि इनदिनों पुष्पा 2 सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पुष्पा 2 को लेकर अल्लू अर्जुन सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। यही वजह है कि वह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। पुष्पा 2 ने ग्लोबली 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स इस फिल्म ने बनाए हैं जिसके कारण ये फिल्म काफी ज्यादा हिट हुई है।

ये भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की टीम का हुआ एक्सीडेंट, फिल्म के कई मेंमबर्स हुए घायल