Mukesh Khanna ने रणवीर सिंह से बात करने से किया साफ मना, बोले- ‘शक्तिमान कौन बनेगा इसका फैसला…’

0
432
Mukesh Khanna on Ranveer Singh

Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने एक बयान से फिल्म जगत में सनसनी मचा दी है। दरअसल, 90 के दशक की फेमस सुपरहीरो खन्ना ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह उन्हें शक्तिमान के रोल के लिए मनाने आए थे। उन्होनें कहा कि शक्तिमान कौन बनेगा ये मैं सुनिश्चत करूंगा। एक इवेंट में बोलते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि शक्तिमान की वापसी हो रही है। मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह इस रोल के लिए उनके पास आए थे और उन्हें कास्ट करने के लिए मनाने में दो घंटे से अधिक समय बिताया।

शक्तिमान के नए सीजन की हुई घोषणा

बीते दिनों मुकेश खन्ना ने एक खास कार्यक्रम की मेजबानी की और शक्तिमान के नए सीजन की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जहां उनसे रणवीर सिंह को इस भूमिका में न स्वीकारने को लेकर सवाल पूछा गया, जो उनके कार्यालय में 2.5 घंटे तक इंतजार करते रहे थे। इसके जवाब में, खन्ना ने कहा कि रणवीर अपने इच्छा से उनके कार्यालय में आए और दोनों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर काफी बातें भी कीं।

वो कहते हैं कि रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन वो अभी तक इस बात को मान नहीं पाए हैं कि वो इस रोल के लिए सबसे बेस्ट हैं। एक्टर मुकेश खन्ना के मुताबिक शक्तिमान का रोल निभाने के लिए किसी बड़े नाम का होना जरूरी नहीं है।

1997 में पहली बार आई थई सीरीज शक्तिमान

बता दें कि शक्तिमान पहली बार 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और भारत के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो शो में से एक बन गया। यह श्रृंखला 450 से अधिक एपिसोड तक चली। साल 1997 से 2005 तक मुकेश खन्ना ने शक्तिमान बन पर्दे पर राज किया था। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और उनके सौम्य स्वभाव वाले दूसरे व्यक्तित्व, पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री, जो आज की आवाज़ अखबार के लिए एक फोटोग्राफर थे, की प्रतिष्ठित भूमिका निभाई थी। शक्तिमान की अलौकिक शक्तियों को ध्यान और पाँच तत्वों: अंतरिक्ष, पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल पर महारत हासिल करने के माध्यम से प्राप्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh : ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस, एक्टर ने इंस्टा पर रखा आस्क मी एनिथिंग सेशन