Divya Khossla Kumar: ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को दिव्या खोसला कुमार ने बताया ‘फेक’, करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

0
444
Divya Khossla Kumar

Divya Khossla Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जिगरा ‘ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना लीड रोल में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया हैं।

वहीं फिल्म की कमाई को लेकर एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने इस पर रिएक्ट किया था। दिव्या ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ‘फेक’ बताया था। अब करण जौहर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

Divya Khossla Kumar

करण ने दिया दिव्या को जवाब

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, साइलेंस सबसे अच्छी स्पीच है जो आप मूर्खों को देंगे। करण जौहर के पोस्ट के बाद दिव्या ने लिखा- मूर्खों को हमेशा सच से परेशानी होती है। जब आप बेशर्मी से दूसरों का हक छीनने के आदी हो जाते हैं, तो आप हमेशा साइलेंस की शरण लेंगे।

आपकी कोई आवाज नहीं होगी। कोई रीढ़ नहीं होगी। सबसे पहले दिव्या ने लिखा था- मैं जिगरा शो के लिए सिटी मॉल PVR गई थी। थिएटर पूरी तरह खाली थे। सभी थिएटर खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट सच में बहुत जिगरा है।।।खुद ही टिकट खरीदे और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए। पेड मीडिया साइलेंट क्यों है?

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, रिलेशनशिप में है एक्ट्रेस

Divya Khossla Kumar

जिगरा को लेकर दिया था इंटरव्यू

बता दें कि इसे पहले एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने जिगरा और सवी को लेकर बातचीत की थी। दिव्या ने कहा था- हां, मुझे भी मीडिया, इंडस्ट्री से ये सवाल कई बार पूछा गया कि सवी और जिगरा एक जैसे लग रही हैं।

हमारी फिल्म जेलब्रेक पर बेस्ड थी। कैसे एक सिंपल हाउसवाइफ अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए जेलब्रेक की कोशिश करती है। भले ही जिगरा और सवी एक जैसी हो, लेकिन मुझे लगता है कि हर मूवी की अपनी जर्नी होती है।