Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलRanji Trophy 2024-25 का शेड्यूल आया सामने, दो चरणों में खेले जाएंगे...

Ranji Trophy 2024-25 का शेड्यूल आया सामने, दो चरणों में खेले जाएंगे मैच

Ranji Trophy 2024-25: आज यानी 11 अक्टूबर से घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई की टीम बड़ौदा के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान का आगाज करेगी। इस बार इस टूर्नामेंट में 38 टीमें भाग ले रहीं है जिनके बीच मैच दो चरणों में खेला जाएगा। गौरतलब है कि पिछली बार रणजी ट्रॉफी शेड्यूल को लेकर काफी सवाल उठे थे। साथ ही कई उभरते हुए खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट की नज़रअंदाजी किए जाने के चलते बीसीसीआई ने इस बार बदलाव किया है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

दरअसल, रणजी इस बार 2 चरणों में होगी, जिनके बीच में बड़ा गैप देखने को मिलेगा। पहला चरण 11 अक्टूबर से शुरू होगा जो 5 हफ्तों का होगा, जिसमें हर टीम पांच लीग मुकाबले खेलेगी। वहीं, रणजी का दूसरा चरण विजय हजारे के फाइनल के पांच दिन बाद यानी 23 जनवरी से होगा और नॉकआउट 8 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। दोनों चरणों के बीच 23 नवंबर से घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 21 दिसंबर से एक दिवसीय विजय हजारे ट्रॉफी होगी।

रणजी ट्रॉफी में पहले राउंड के मुकाबले मुंबई बनाम बड़ौदा के खिलाफ होगा। इसके अलावा मुकाबला जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के खिलाफ भी होगा। वहीं हैदराबाद और गुजरात के बीच भी मुकाबला खेला जाना है। पहले दिन 19 मैच खेले जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप्स

ग्रुप ए– बड़ौदा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, मुंबई, ओडिशा, सर्विसेज, त्रिपुरा.
ग्रुप बी– आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तराखंड, विदर्भ.
ग्रुप सी– बंगाल, हरियाणा, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश.
ग्रुप डी– असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, रेलवे, सौराष्ट्र, तमिलनाडु.

प्लेट डिवीजन
सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, गोवा, मणिपुर.

यहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

बता दें कि मुंबई अभी रणजी ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में यह टीम बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले से अभियान शुरू करेगी। पहले राउंड के मुकाबलों में मुंबई-बड़ौदा, मध्य प्रदेश-कर्नाटक और उत्तर प्रदेश-बंगाल के मुकाबले लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। अगर आप रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो आपको स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2024 Winner : रणजी जीतने वाली टीम हुई मालामाल, खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात

- Advertisment -
Most Popular