Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलMulank : इस मूलांक के लोग कम उम्र में हासिल कर लेतें...

Mulank : इस मूलांक के लोग कम उम्र में हासिल कर लेतें हैं सफलता, अमीर बनेत देर नहीं लगती

Mulank: अंक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म तारीख के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र और व्यवहार का अनुमान लगाया जाता है। कौन सा व्यक्ति किस मूलांक का है। उसके मूलांक के आधार पर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं की गणना की जाती है। सबसे पहले हम जानते हैं कि मूलांक होता क्या है।

मूलांक क्या होता है ?

मूलांक शब्द का अर्थ होता है मूल अंक। मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र की एक शास्त्र विद्या है। किसी व्यक्ति की जन्म तारीख के सभी अंगो को जोड़कर जो अंक आता है। वही उस व्यक्ति का मूलांक माना जाता है। मूलांक के आधार पर व्यक्ति का व्यवहार कैसा होगा और उसके आने वाला भविष्य कैसा होगा उसका अनुमान लगाया जाता है। आज हम ऐसे ही एक तथ्य के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिसका अनुमान मुलांक से लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें : Radha Ashtami 2024 : राधा अष्टमी पर जानिए कैसे हुआ राधा रानी का जन्म और कैसें करें उनकी पूजा

जानिए क्यों निडर होते हैं मूलांक 7 वाले व्यक्ति | Know Numerology Number 7  Personality, Career, Love Predictions

किस मूलांक के लोग कम उम्र में ही सफलता हासिल करते हैं ?

मूलांक 7 के लोग कम उम्र में ही बहुत सफल व्यक्ति बन जाते हैं। मूलांक 7 का अर्थ है जिस व्यक्ति का जन्मदिन किसी भी महीने की 7,16 या 25 तारीख को आता है। उस व्यक्ति का मूलांक 7 होता है।अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 7 के व्यक्ति की बुद्धि बहुत तेज होती है। ऐसे व्यक्ति चीजों को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। उनकी स्मरण शक्ति बहुत तेज होती है इसीलिये एक बार बताई गई चीजें इन्हें लम्बे समय तक याद रहती है।

मूलांक 7 के लोग अपने साथ की उम्र वाले लोगों की तुलना में ज्यादा सफलता हासिल करते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति बहुत परिश्रमी और अपनी धुन के पक्के होते हैं। एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों के अंदर अलग-अलग विद्याओं को सीखने की क्षमता होती है। यही कारण है कि ये धन कमाने के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

मूलांक 7 के अधिकतर लोग नौकरी की तुलना मे अपना खुद का बिजनेस करते हैं। इस मूलांक के लोग लग्जरी और फैंसी लाइफ जीना पसंद करते हैं। कम उम्र में इनके सफल होने का यही कारण है कि ये अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए खुब परिश्रम करते हैं।

- Advertisment -
Most Popular