Boney Kapoor: ‘मिस्टर इंडिया 2’ नहीं होगी बोनी कपूर की अगली फिल्म, फिल्ममेकर ने किया बड़ा खुलासा

0
762
Boney Kapoor

Boney Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने फिल्ममेक बोनी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। बोनी कपूर ने अपनी अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, इस फिल्म का एलान निर्माता ने सिने टॉकीज के दूसरे संस्करण के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि सभी लोग अपने समाज के लिए योगदान देने का संकल्प लें। बता दें कि बोनी कपूर ने दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाले सिने टॉकीज के पोस्टर और थीम को भी लॉन्च किया। इस बार इसकी थीम ‘वुड्स टू रूट्स’ रखी गई है।

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को दिया ‘ड्रामा क्वीन’ का टैग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Boney Kapoor
ये है फिल्म का नाम

बता दें कि फिल्म का नाम ‘श्रीमान भारत’ है। बोनी कपूर ने कहा कि फिलहाल वो ‘श्रीमान भारत’ को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर तक फिल्म से जुड़ी कुछ चीजों को सामने लाया जा सकता है।

बोनी ने कहा कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जो भारतीय इतिहास और संस्कृति की समझ बना सकता है। उन्होंने बताया कि वो एक पौराणिक फिल्म भी बना रहे हैं। अपनी अन्य फिल्मों पर बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि वो नो एंट्री 2 और मॉम 2 पर काम करने जा रहे हैं।

Boney Kapoor

इसके अलावा दो तमिल फिल्मों पर भी काम करना है। उन्होंने कहा कि करीब पांच से छह फिल्में पाइपलाइन में हैं। बोनी ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी आगामी फिल्मों के विषय ऐसे हैं, जिनमें समाज को बेहतर बनाने की गुंजाइश है। मालूम हो कि सिने टॉकीज एक ऐसा सांस्कृतिक सम्मेलन है, जिसमें देशभर के सिनेमा से जुड़े अलग-अलग उद्योगों का जश्न मनाया जाता है। इसे संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया जाता है, जिससे जुड़ने के लिए बोनी कपूर ने आभार भी जताया।