Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKhel- Khel Mein: एक हफ्ते में 20 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं...

Khel- Khel Mein: एक हफ्ते में 20 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

Khel- Khel Mein: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर सुर्खियों छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क और फरदीन खान लीड रोल में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

फिल्म से अक्षय कुमार ने कॉमेडी में वापसी की है। वहीं अब फिल्म की कमाई के 7वें के आकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते है ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया हैं।

yyyyyy

7वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकार नजर आ रहें हैं।

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के पहले दिन 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे दिन 2.05 करोड़, तीसरे दिन 3.1 करोड़, चौथे दिन 3.85 करोड़, पांचवें दिन 2 करोड़ और छठे जिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं अब ‘खेल खेल में’ की रिलीज के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 7वें दिन 1.04 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं फिल्म की कुल कमाई अब 18.29 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें: Abhishek Banerjee: धर्मा प्रोडक्शन को लेकर दिए हुए बयान से मुकरें अभिषेक बनर्जी, बयान साझा कर पेश की सफाई

ghhghyyuhuhyuh

20 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई

15 अगस्त के मौके पर ‘स्त्री 2’ के साथ कई फिल्मों का महाक्लैश हुआ था। इनमें ‘खेल खेल में’ भी शामिल है। अक्षय कुमार की ये फिल्म कॉमेडी ड्रामा है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला और दर्शकों ने भी इसकी कहानी को काफी पसंद किया गया।

हालांकि एंटरटेनमेंट की फुल डोज देने के बावजूद ‘खेल खेल में’ को ‘स्त्री 2’ से क्लैश का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है और अक्षय की मूवी को कमाई का मौका नहीं दे रही है। जिसके चलते ‘खेल खेल में’ रिलीज के एक हफ्ते बाद भी 20 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

- Advertisment -
Most Popular