Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनAsim Riaz की बढ़ने वाली हैं परेशानियां, एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना खोलेंगी...

Asim Riaz की बढ़ने वाली हैं परेशानियां, एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना खोलेंगी राज

Asim Riaz को उनकी बदतमीजी खुद पर भारी पड़ गई। दरअसल, आसिम रियाज के बर्ताव के चलते रोहित शेट्टी ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर कर दिया। शो से जाने के बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं। कुणाल टंडन से अर्जित तनेजा तक ने उनकी आलोचना की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के भी दो पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसे पढ़कर लोगों ने कई तरह के कयास भी लगाए है।

एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने मचाया बवाल

दरअसल, एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने एक पोस्ट कर मीडिया पर बवाल मचा दिया है। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट सामने आया है,जिसमें लिखा है- ‘मैं अपनी कहानी का खुलासा करने के लिए तैयार हूं।’ इस पोस्ट के बाद कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को आसिम की हरकतों से जोड़ा जा रहा है और लोगों का कहना है कि अभिनेत्री अब उनके राज खोलने वाली हैं।

ये शो 27 जुलाई से शुरू हो चुका है। दो दिन बाद ही वह घर से बाहर हो गए हैं। पहले आसिम रियाज ने स्टंट करने से इनकार कर दिया था, फिर उनकी अभिषेक कुमार से लड़ाई हो गई और फिर रोहित शेट्टी के साथ बहस हो गई थी। अभिषेक कुमार से लेकर आसिम रियाज, शालीन भनोट, नियति फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, गश्मीर महाजनी और शिल्पा शिंदे शो में नजर आ रहे हैं।

Asim Riaz की बढ़ने वाली हैं परेशानियां, एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना खोलेंगी राज

बिग बॉस के घर में पनपा था दोनों के बीच प्यार  | Asim Riaz

आपको बता दें कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच प्यार बिग बॉस के घर में पनपा था। बिग बॉस 13 शो के दौरान आसिम को अपना दिल हिमांशी को दे दिया था। लेकिन ये जोड़ी ज्यादा दिन तक साथ नहीं दिखी। साल 2023 में धर्म को लेकर आपसी मतभेद के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।

तब हिमांशी ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा था, ‘हां, अब हम साथ नहीं हैं। हमने साथ में जो भी समय बिताया है, वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर शानदार रहा है और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: Asim Riaz : आसिम रियाज ने किया बड़ा दावा, बोलें- ‘मेरी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह कोई नहीं ले सकता’
- Advertisment -
Most Popular