Mohammed Shami की टीम इंडिया में वापसी तय! जिम में जमकर बहाया पसीना

0
521
Mohammed Shami

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के बाद से शमी मैच से बाहर हैं। उन्होनें चोट के कारण कोई मैच नहीं खेला है। अब उन्होनें एक बार फिर से ट्रेनिंग शुरु कर दी है। दरअसल, शमी ने जिम में ट्रेनिंग करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर शेयर किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनकी वापसी तय है। वह मैदान पर बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। स्‍टार तेज गेंदबाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ”वापसी की चाह मेरी सबसे मजबूत आत्‍म-विश्‍वास को बढ़ावा देती है।”

वीडियो में नजर आ रहा है कि मोहम्‍मद शमी ने जिम में काफी वेट ट्रेनिंग की। उन्‍होंने इस दौरान अपनी पीठ और पूरी बॉडी का वर्कआउट किया। क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा तेज गेंदबाज को वर्कआउट करते देख खुश हुए और एक से बढ़कर एक कमेंट्स दिए।

Mohammed Shami की टीम इंडिया में वापसी तय! जिम में जमकर बहाया पसीना

9 महीने से क्रिकेट से दूर हैं शमी

बता दें कि शमी को टीम इंडिया से क्रिकेट खेले करीब 9 महीने हो गए हैं। टखने में चोट के कारण ना वो IPL खेले और ना ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में चुने गए थे। इसके अलावा भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने हाल ही में शमी को लेकर बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि इस खिलाड़ी की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami पूरे IPL 2024 से हुए बाहर, टी20 विश्व कप का नहीं होंगे हिस्सा