Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक के बीच हुई...

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक के बीच हुई जमकर बहसबाजी, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस साल ये शो बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहें हैं। पहली बार अनील ने किसी रियालिटी शो को होस्ट कर रहें हैं। वहीं हाल ही में हुए वीकेंड के वॉर में दीपक चौरसिया के एविक्शन से सभी इमोश्नल हो चुके हैं और इसके साथ-साथ सना सुल्तान और अदनान शेख खी बेघर हो गए हैं। ट्रिपल एनिमिनेशन से पूरा खेल ही पलट चुका है।

इसके अलावा घर में जमकर बहसबाजी और झगड़ा देखने को मिल रहा है। शो के अंदर थप्पड़बाजी और गाली-गलौच सबकुछ हो चुका है और अगला मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया है। बता दें इस सीजन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी चर्चा में बनी हुई है। वहीं बीते एपिसोड में शिवानी और कृतिका मलिक के बीच जमकर बहसबाजी हुई है।

grgrgdr

हाईजीन को लेकर हुई दोनों में बहस

जैसे- जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं वैसे- वैसे कंटेस्टेंट अपना गेम मजबूत करने की फिराक में लगे हुए हैं। बीते दिन कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी के बीच जमकर बहस देखने को मिली है। दरअसल दोनों कंटेस्टेंट खाना बना रही थीं। इसी बात पर बहस हो गई।

शिवानी खाना बना रही थीं, तभी कृतिका ने उनको कहा कि वह पहले शावर ले लें। शिवानी इस बात पर चिढ़ गईं। वो बोलीं कि वो ऐसा नहीं करेंगी. इसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई। कृतिका बोलीं, शिवानी नहा ले क्योंकि हम खाना बना रहे हैं न, इसलिए कह रही हूं। कृतिका की इसी बात पर शिवानी चिढ़ गईं।

वो बोलीं सुबह का खाना थोड़ी बना रहे हैं, शाम का खाना बना रहे हैं। तभी कृतिका घरवालों को बताती हैं कि उन्होंने देखा कि शिवानी पैर पर खुजली कर रही थी और इसके बाद खाना बनाने लगीं। शिवानी बोलीं कि वह ऐसा नहीं कर रहीं थीं। शिवानी कृतिका की इस बात पर भड़क जाती हैं और दोनों के बीच बहुत तगड़ी बहस होती है। इसी बीच शिवानी कृतिका को हाथ लगाती हैं और तभी कृतिका शिवानी को धक्का दे देती हैं।

 

ये भी पढ़ें: Sharmila Tagore: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सामने आया शर्मिला टैगोर का रिएक्शन, बोलीं- ‘हिंसा से परे इसमें महिलाओं के प्रति घृणा थी’

gghghhgj

लड़ाई के बीच शिवानी के हाथ में दिखा चाकू |Bigg Boss OTT 3

इस बहसबाजी के बीच जिस चीज पर सबका ध्यान गया, वह था कि लड़ाई के दौरान शिवानी हाथ में चाकू पकड़े हुए थीं और लवकेश कटारिया उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस फिजिकल फाइट से सभी हैरान रह गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या अगले अगला एविक्शन शिवानी या कृतिका में से किसी का होगा।

इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर शौरी और कृतिका हाईजीन की बातें करते दिख रहे हैं। कृतिका कहती हैं शिवानी के बेड के पास ग्लास रखा है कपड़े हैं, आप बोलो ना। इसपर रणवीर कहते हैं कि आधा टाइम तो मैं कुछ बोलता ही नहीं हूं, क्योंकि मुझे क्लेश नहीं चाहिए।

मैं चुपचाप उठाकर वहां रख देता हूं. इसपर अरमान मलिक कहते हैं, मैं बहुत बार बोल चुका हूं। लोगों को चीजें अपनी जगह पर रखने के लिए लेकिन कोई नहीं सुनता है। फिर मैं किसी को बोलूंगा तो लगेगा कि वीडियो के लिए कर रहा है।

- Advertisment -
Most Popular