Meera Kapoor: अपने बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव है मीरा, बोलीं- ‘मैं बच्चों को अनुशासित करती हूं’

0
453
Meera Kapoor

Meera Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत इंडस्ट्री में पॉवर कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता हैं। वहीं दोनों के बीच में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। मीरा और शाहिद सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बच्चों के साथ टाइस स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में मीरा ने अपने बच्चों को लेकर खुलकर बात की है।

gfgfghjjh
बच्चों को अनुशासन सिखाती है मीरा

जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा कपूर जल्द ही अपनी शादी के नौ साल पूरे करने जा रहे हैं। दोनों ने अरेंज मैरिज किया था और आज दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मीरा ने अपने बच्चो को लेकर कहा कि, ‘एक बच्चे को पालना सबसे कठिन काम है। आपको एक बच्चे को पालने के लिए काफी मदद लगती है’।

मीरा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैं हमेशा बच्चों के सामने एक कड़क मां के रूप रहती हूं। उन्हें हर चीज के लिए मैं मना करती हूं, लेकिन शाहिद किसी भी चीज के लिए उन्हें मना नहीं करते हैं। वे उनको बिगाड़ने का काम करते हैं। मैं उन्हें महंगे जूते खरीदने से मना करती हूं, लेकिन वे खरीद देते हैं’।

gffghju

बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है मीरा

मीरा कपूर अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वे उन्हें अनुशासित जीवन देना चाहती हैं। मीरा कहती हैं, बच्चों को बिगाड़ना बहुत आसान है। मुझे लगता है कि बच्चे को दादा-दादी, चाचा-चाची सबकी जरूरत होती है। मैं हमेशा उन्हें समय पर सोना, होमवर्क करना, टेबल सीखाने के लिए गुस्सा करती हूं जबकि शाहिद एक कूल डैड हैं’।

मीरा कपूर इंटरव्यू में आगे कहती हैं, ‘शादी के बाद शाहिद में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वे हमेशा से अपना एक परिवार चाहते थे और अब उन्हें वह मिल गया है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मैंने उनमें आध्यत्मिक स्तर पर भी बदलाव महसूस किया है’।