Varun Dhawan: वरुण धवन ने की ‘मुंजा’ की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

0
750
Varun Dhawan

Varun Dhawan: मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी किस्त ‘मुंजा’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ लीड रोल निभाती नजर आ रही हैं। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स मुंजा से पहले स्त्री, रूही और भेड़िया जैसी शानदार फिल्में बना चुके है जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल भी रही थी।

‘मुंजा’ की कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है ,जो ‘मुंजा’ की किंवदंती के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। इस फिल्म में शरवरी वाघ के एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर अभीतक शरवरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सनी कौशल उनके भाई विक्की कौशल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतीक्रिया आ चुकी है। अब नए डैड बने वरुण धवन ने भी फिल्म ‘मुंजा’ को लेकर अपनी प्रतीक्रिया साझा की है।

thhthascacs

वरुण ने दी मुंजा पर रिएक्शन

आपको बता दें कि वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मुंजा’ में अपनी कैमियो उपस्थिति का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वरुण अपने भेड़िया अवतार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ वरुण ने लिखा, ”बड़ी सफलता के लिए टीम ‘मुंजा’ को बधाई। भेड़िया मिलना चाहिएगा आप से।

इस मास्टर स्टोरी टेलर के साथ फिर से आपके सेट पर वापस आकर बहुत मजा आया। जल्द ही मिलते हैं भाई” वरुण के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह मैडॉक की फिल्म ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। वरुण की इस पोस्ट पर शरवरी वाघ ने अपनी प्रतीक्रिया देते हुए लिखा, “वीडी!!!! हमारे ‘मुंजा’ पागलपन में चार चांद जोड़ने के लिए धन्यवाद आप सबसे अच्छे हैं”

gtggfd

ये है मुंजा की कहानी

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स की इस चौथी किस्त ‘मुंजा’ में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले मैडॉक की स्त्री, भेड़िया और रूही फिल्में आई थी, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद भी आई। फिल्म का निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे मुन्नी से शादी करने से मना कर दिया जाता है, जो उससे 7 साल बड़ी लड़की है। लड़के का सिर उसकी मां जबरदस्ती मुंडवा देती है और मुन्नी की शादी किसी और से करवा दी जाती है। सिर मुंडवाने के 10 दिन के अंदर ही लड़का मर जाता है और ‘मुंजा’ एक राक्षस बन जाता है और उन्हें उसकी मुन्नी खोजने के लिए परेशान करता है।