Shabana Azmi: जब इंटीमेट सीन करने से डर से सेट से भाग गई थीं शबाना आजमी, शशि कपूर ने लगाई थी जमकर डांट

0
423
Shabana Azmi

Shabana Azmi: शबाना आजमी, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम, जिन्होंने बहुत कम फिल्मों से ही फैंस के दिलों में वो जगह बना ली, जिसे पाने के लिए कई एक्ट्रेसेस को सालों लग गए। शबाना उस समय में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत आदाकाराओं में से भी एक थीं, जिनपर अच्छे-अच्छे एक्टर्स से लेकर बिजनेसमैन और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर तक फिदा थे। हालांकि शाबाना आजमी का दिल बॉलीवुड के एक एक्टर के लिए हमेशा से धड़कता था और वो थे शशि कपूर।

ूीपूुुीिै

बचपन से हीं शशि कपूर की फैन थीं Shabana Azmi

शबाना 9 साल की उम्र से ही शशि कपूर (Shashi Kapoor) की बहुत बड़ी फैन थीं। वह उनकी तस्वीरें खरीदने के लिए अपनी पॉकेट मनी बचाती थीं और शशि कपूर से ही इसंपायर होकर वो एक्टिंग की दुनिया में आईं। शबाना हमेशा से ही शशि कपूर के अपोजिट काम करना चाहती थीं और वो समय भी आया। हालांकि शशि कपूर के साथ अपनी फिल्म फकीरा की शूटिंग के दौरान शबाना आजमी को उनसे डांट खानी पड़ी। यहां तक कि वो सेट से भाग गईं और रोने लग गई।

जब शशि कपूर ने एक्ट्रेस को कह दिया था ‘बेवकूफ लड़की’

दरअसल, फकीरा में शबाना आजमी को शशि कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया था। वो इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थीं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के असलियत से अंजान जब उनके सामने फिल्म में इंटीमेट सीन करने का मौका आया, तो वो घबरा गईं। दरअसल, इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए शबाना को शशि कपूर के साथ इंटिमेट सीन करने थे। हालांकि उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया और सेट से भाग गईं। इस बात से नाराज शशि कपूर सीधे उनके पाए गए थे और उनकी झाड़ लगा दी थी। यहां तक की उन्होंने शबाना आजमी को बेवकूफ लड़की तक कह दिया था।

िननिििाो

इंटीमेट सीन करने के डर से सेट छोड़कर भाग गई थीं एक्ट्रेस

इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने शशि के साथ अपनी फिल्म ‘फकीरा’ (1976) के गाने ‘दिल में तुझे बिठाकर’ का उदाहरण देते हुए बताया, ‘मैं उनके आने से पहले सेट पर पहुंच गई सत्यनारायण जी कोरियोग्राफी कर रहे थे और मैंने देखा कि स्टेप्स बहुत इंटिमेट थे। मैं उस समय बहुत यंग थी और मेरी आंखों में आंसू आ गए, मैं सेट्स से चली गई और मेरा दिल बेचैन हो रहा था, क्योंकि मैं सच में वो शॉट्स नहीं करना चाहती थी।’

शशि कपूर ने जमकर लगाई थी शबाना आजमी की क्लास

इस सीन को ना करने के इरादे से कोरियोग्राफर को इंकार करते हुए वो ड्रेसिंग रुम के अंदर जाकर, अपने हेयरड्रेसर के पास बैठकर रोने लगीं और तभी अचानक दरवाजे पर जोर से नॉक हुई। दरवाजे पर गुस्से से लाल हुए शशि कपूर थे। जैसे ही शबाना ने दरवाजा खोला, वो उनपर बरस पड़े। एक्ट्रेस ने बताया कि, शशि आते ही बोले ‘क्या दिक्कत है तुम्हारी’। ‘ जब शबाना ने उन्हें बताया कि वो इस तरह के सीन्स नहीं कर सकतीं तो उन्होंने कहा- ‘क्यों, जब तुम एक्ट्रेस बनीं और कहा कि मम्मी, मम्मी मैं भी एक्ट्रेस बनूंगी… तब तुमको खयाल नहीं आया कि इस तरीके की चीजें तुमको करनी हैं? बेवकूफ लड़की’। इतना कहने के बाद शशि कपूर वहां से चले गए थे।

ुूववुनिनि

सच्चाई जानकर खुश हुईं थीं शबाना आजमी

शशि कपूर के इस बर्ताव से शबाना को बहुद दुख हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने हेयर ड्रेसर से कहा था कि कितने बेकार हैं वो, मुझे कैसे सुना गए देखिए। हालांकि आधे घंटे बाद जब वह सेट पर पहुंची, तो शशि कपूर के लिए उनकी सोच ही बदल गई। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि मैं सेट पर गई और उन्होंने सारे स्टेप्स बदलवा दिए थे। इसके बाद उन्हें पता लगा था कि ये उनका प्यार दिखाने का तरीका था। वो ऐसे ही इंसान थे।