Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
Homeराजनीति7th Phase Loksabha Election 2024 : 1 जून को 57 सीटों...

7th Phase Loksabha Election 2024 : 1 जून को 57 सीटों पर होगा मतदान,

7th Phase Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 6 चरण का मतदान संपन्न हो गया है।  543 सीटों में से अब तक 486 सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है। गौरतलब है कि 1 जून को होने वाले मतदान का यह सातवां चरण इस लोकसभा चुनाव की वोटिंग का अंतिम चरण है।

ये भी पढ़ें : Punjab News: मान सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे पूर्व DGP, लगाए गंभीर आरोप

इसके बाद 4 जून को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे । सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। उनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की तेरह-तेरह सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीटों पर मतदान होगी।

7वें चरण के लोकसभा सीटों के नाम :-

7वें चरण में बिहार के कुल 8 सीटों पर चुनाव होंगे। इस चरण में नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान होंगे।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

झारखंड के राजमहल, दुमका, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

उड़ीसा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

पश्चिम बंगाल के दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे।

चंडीगढ़ के चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे

2019 में भी लोकसभा का चुनाव 7 चरणों में ही हुआ था। 2019 में 543 लोकसभा सीटों में से 542 पर ही चुनाव कराया गया था। इसका कारण था ,तमिलनाडु के वेल्लोर सीट पर चुनाव का कैंसिल हो जाना। एक DMK उम्मीदवार के गोदाम से कथित तौर पर 12 करोड़ बरामद हुए थे। जिसके बाद ECI ने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक याचिका देकर वेल्लोर में चुनाव कैंसिल करने की मांग की थी। जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया गया था।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई थी। इस चुनाव में भाजपा को 303 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी। DMK को 23 सीट तृणमूल कांग्रेस को 22 सीट और YSRCP को भी 22 सीटें मिली थीं। NDA गठबंधन के खाते में 353 सीटें और UPA गठबंधन के खाते में 90 सीटें आई थीं।

- Advertisment -
Most Popular