Janhvi Kapoor: पंकज त्रिपाठी के लिए जान्हवी कपूर ने छोड़ दिया था नॉन वेज खाना, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0
533
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वो एक्टर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगी हुई हैं।

अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान, जान्हवी जान्हवी ने अपनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से जुड़े किस्से सुनाए और पंकज त्रिपाठी से साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया।

ghgyhhyujjk
जान्हवी ने साझा किया पंकज के साथ काम करने का अनुभव

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने कहा कि वो पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म करना चाहती थी। पंकज उनकी विश लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने बताया कि वो पंकज की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ के सेट पर वो किसी पागल लड़की के जैसा बर्ताव करती थी।

दरअसल, उनसे यह सवाल पूछा गया था कि ऐसा कौन सा अभिनेता है, जिसके साथ जान्हवी काम करना चाहती थीं। इसके जवाब में जान्हवी ने तुरंत पंकज त्रिपाठी का नाम लिया था। जान्हवी कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने इस बात के लिए मन्नत भी मांगी थी कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाए। जान्हवी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब 10 से 12 दिनों के लिए नॉन वेज खाना बंद कर दिया था।

vgvvh

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है। उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो पसीना बहाते नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को भी शरण ने ही डायरेक्ट किया था।

Read more: Janhvi Kapoor: ट्रोलिंग को लेकर छलका जान्हवी कपूर का दर्द, बोलीं- ‘लोग कहते है एक्टिंग नहीं आती