Aaditya Thackeray: रश्मिका मंदाना के अटल सेतु पुल वाले पोस्ट पर आदित्य ठाकरे ने साधा कटाक्ष, बोलें- ‘केवल प्रचार है’

0
497
Aaditya Thackeray

Aaditya Thackeray: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज के समय की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के मामले में उनका कोई जोड़ नही है और साथ ही उनके फैंस की भी कमी नहीं है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में हैं।

अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। वहीं रश्मिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, “इसके बारे में सब कुछ बहुत शानदार है।” हालांकि, अब आदित्य ठाकरे ने एक पोस्ट कर रश्मिका पर कटाक्ष किया है और इसे पार्टी का प्रचार बताया है।

dvgfgdhf

आदित्य ठाकरे ने साधा रश्मिका पर निशाना

आपको बता दें कि आदित्य ठाकरे ने एक्स पर अपने नए ट्वीट में अभिनेत्री पर कटाक्ष किया। हालांकि, उन्होंने उनके नाम का उल्लेख नहीं किया। आदित्य ने कहा, “मैंने अभी एक अभिनेत्री को अचानक एक विज्ञापन बनाते देखा (आश्चर्य है कि क्या उन्हें इसका भुगतान किया गया है) वर्तमान शासन द्वारा अटल सेतु के रूप में ब्रांडेड एमटीएचएल पर) के लिए या नहीं।”

आदित्य ने कहा, “अंत में वह कहती हैं, जागो और विकास के लिए वोट करो- जो अच्छा है, क्योंकि इसका मतलब है कि बीजेपी को वोट मत दो।”आगे उन्होंने कहा कि अनुरोध है कि ऐसे प्रमोशन करने से पहले फैक्ट चेक कर लिया जाए। ठाकरे ने कहा, “कुछ पार्टियां अभिनेताओं से ‘वार रुकवा दी’ जैसे विज्ञापन करवा रही हैं।”

dfbggfewfew

रश्मिका ने की थी अटल सेतू की तारीफ

गौरतलब है कि रश्मिका ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं।

एक्ट्रेस ने कहा था, “नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।