Bigg Boss Ott 2 : जिया शंकर ने कैप्टन बनते ही बदले अपने तेवर, अभिषेक से छीनी बिग बॉस ने कैप्टेंसी

0
534
Bigg Bos ott - 2

Bigg Boss Ott 2 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।  घर में मौजूद कंटेस्टेंट ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी कर रहे हैं। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क कराए थे, जिसमें 7 घर सदस्य नॉमिनेट हुए थे। इसके बाद  आज शो में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें जिया शंकर को कैप्टन बनाया गया। अब जब जिया कैप्टन बन गई हैं, तो वे कुछ बदली बदली सी नजर आईं। अब उन्होंने इस दौरान अपनी कैप्टेंसी का दम दिखाया- घरवालों को राशन बांटा, मनीषा रानी को जेल भेजा, मनीषा को जेल भेजने का उन्होंने कारण दिया कि मनीषा ने ही घर के सबसे ज्यादा रूल तोड़े।

Bigg Boss OTT 2 July 4 Highlights: Jiya Shankar Becomes New Captain, Nominates Pooja Bhatt

अभिषेक से छिनी बीबी हाउस की कैप्टेंसी

 इससे पहले अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस से दो घंटे की सोने की परमिशन मांगी, ऐसे में साइरस और फलक नाज अभिषेक की ये बात सुनकर मस्ती लेते दिखे। हंसी के ठहाके  तब लगे जब अभिषेक से सोने पर बिग बॉस ने कुकड़ू कू बजा दिया।

Bigg Boss OTT 2: Abhishek Malhan aka Fukra Insaan becomes the captain of the house

 जिया ने पूजा को किया नॉमिनेट

अभिषेक के सोने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्होंने कहा कि आप सभी कैप्टेंसी को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। बिग बॉस ने अभिषेक का नाम लेते हुए उदाहरण भी दिया। इसके बाद बिग बॉस घर सदस्यों को कैप्टेंसी की सत्ता बदलने का मौका देते हैं। इसके बाद बिग बॉस एक टास्क देते हैं जिसमें जिया शंकर को कैप्टन बना दिया गया। इसके बाद बिग बॉस ने जब जिया को ऑफर दिया कि वे खुद को इस हफ्ते की नॉमिनेशन से बचा सकती हैं। लेकिन उन्हें घर के एक सदस्य को नॉमिनेट करना होगा। इस पर जिया पूजा का नाम लेती हैं। वहीं जिया इसके बाद खुद सेफ हो जाती हैं। इसके अलावा जिया मनीषा को भी जेल भेज देती हैं। इस दौरान बेबिका और अभिषेक दोनों ही मनीषा के सपोर्ट में खड़े दिखे।