Bigg Boss Ott 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। वहीं हाल ही में बीबी हाउस में देखने को मिला था कि आकांक्षा और जद हदीद ने कैमरो के सामने लिप लॉक किया था, जिसके बाद जद ने कहा था कि आकांक्षा एक बैड किसर है। जद की बात पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं अब जद ने दावा किया कि उन्हें शुरू में आकांक्षा काफी अट्रैक्टिव लगती थीं और वह उन्हें किस करना चाहते थे लेकिन अब उन्हें ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
![]()
जद हदीद को नहीं रहीं आकांक्षा में दिलचस्पी
टास्क के दौरान आकांक्षा को किस करने को याद करते हुए जद ने कहा, ”मैं उसे किस कर रहा था और वह कांप रही थी। वह रिएक्शन नहीं दे रही थी।” बाद में, जद ने जिया शंकर से कहा, “उसने मुझे करीब आने के लिए कहा और वह मुझे ये सिग्नल दे रही है। वह मुझे सिग्नल दे रही है कि वह क्या चाहती है लेकिन मैं इससे भटकूंगा नहीं। मेरा इंटरेस्ट अब पूरी तरह खत्म हो गया है। वो किस गेम के लिए था और मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं था। मैं शुरुआत में यही चाहता था। लेकिन अब मैं इससे दूर हूं। वह कांप रही थी। उसमें हिम्मत थी।” वहीं पूजा भट्ट ने इस पर आकांक्षा का स्टैंड लेते हुए जद से कहा, “मुझे खेद है लेकिन अगर आप ऐसा कह रहे हैं तो आप बकवास हैं। ये बात अंडर द बेल्ट है। आपको क्या लगता है कि बेचारी लड़की क्या करेगी अगर उससे पूछा जाए पूरी दुनिया के सामने किस करना? मुझे खेद है, मैं इसे एक्सेप्ट नहीं करती हूं। नो, नो नॉट कूल।” वहीं जद ने अपनी बात को डिफेंड करते हुए कहा था, “ये एक ओपिनियन है।” इस पर पूजा ने उससे कहा कि वह अपनी राय आकांक्षा के साथ शेयर करे घर में किसी और के साथ नहीं।
![Bigg Boss Ott 2: लिपलॉक के बाद जद हदीद का खत्म हुआ आकांक्षा में इंटरेस्ट, बोलें- ‘किस करते हुए वो कांप रही थी’ Bigg Boss OTT 2: Pooja Bhatt takes a stand for Akanksha Puri as Jad Hadid mocks her kissing skills; the latter justifies as 'boy talk' [WATCH VIDEO]](https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2023/07/Pooja-55.png?impolicy=Medium_Widthonly&w=412&h=290)
आकांक्षा पुरी ने कहा था किस के दौरान थी अनकंफर्टेबल
इससे पहले आकांक्षा ने भी कहा था कि किस के दौरान काफी अनकंफर्टेबल थी। आकांक्षा ने कहा, “मैं चाहती थी कि जद ये समझे कि एक इंडियन फीमेल आर्टिस्ट के रूप में किस से मुझे अजीब महसूस होता है। मुझे उम्मीद थी कि वह आएंगे और मुझसे बात करेंगे और पूरी सिचुएशन के बारे में अपना क्लियरिफिकेशन देंगे। कम्यूनिकेशन जरूरी है, और मुझे उस भरोसे की जरूरी थी।”

