Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलें- दों सहेलियों को किया डेट

0
449
Kartik Aryan

Kartik Aryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कार्तिक ने अपनी कमाल की एक्टिंग की दम पर फैंस के दिलों में एक जगह बनाई हैं और अब वो लोगों के चहेते एक्टर बन गए हैं। वहीं इन दिगों एक्टर फिल्म भूल भुल्लैया 3 की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

एक्टर की आए दिन अपनी फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में शामिल हुए। शो के दौरान वे नेहा से अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए।

DGRHTRGDVSSE

पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी लव लाइफ से जुड़े मुद्दों को इग्नोर करते दिखाई देते हैं। कुछ साल पहले अफवाहों का बाजार गर्म था कि जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हीं दिनों मीडिया में ये भी खबरें आती रहीं कि वे अभिनेत्री सारा अली खान को डेट कर चुके हैं।

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर कोई बयान दिया और न ही सारा ने इस पर कभी कुछ कहा। वहीं ‘नो फिल्टर नेहा’ के दौरान जब नेहा ने कार्तिक से पूछा कि क्या आपने किसी सहेली के जोड़े को डेट किया है। कार्तिक कहते हैं, ‘मैं दो सहेलियों को एक साथ डेट नहीं किया है। हां, बाद में वे दोनों सहेलियां बन गई तो क्या इसे आप काउंट करेंगी। तब मैं कह सकता हूं कि मैंने दो सहलियों को डेट करने के दोषी हूं।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे अभी सिंगल हैं और प्यार करने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं।

DTHHTGEGE

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्तिक का बयान

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस कथन को जान्हवी कपूर और सारा अली खान से जोड़ कर देख रहे हैं। शो के अगले सेगमेंट नेहा उनसे पूछती हैं कि अगर किसी पार्टी में आप अपने किसी एक्स से टकरा जाएंगे तो उनसे क्या सवाल करेंगे। इस सवाल के जवाब में कार्तिक मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘मैं उनसे पूछूंगा आपका अभी वाला कैसा है।’