RBI Monetary Policy: वित्त वर्ष 2024 की पहली पॉलिसी RBI ने की जारी, लगातार सातवीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

0
456
RBI Monetary Policy: वित्त वर्ष 2024 की पहली पॉलिसी RBI ने की जारी

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज वित्त वर्ष 2024 की पहली पॉलिसी जारी कर दी है। RBI ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार 6.5 प्रतिशत की रेपो रेट बरकरार रखा है। महंगाई दर और इकोनॉमिक गतिविधियों में स्थिरता को देखते हुए रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत की अगुवाई में कमेटी ने ब्‍याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है। बता दें कि रेपो रेट के आधार पर बैंक लोन की ब्याज दर पर फैसला लेते हैं।

लगातार सातवीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 प्रतिशत कर दी गई। इसके बाद लगातार 7 बार केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हो चुकी है और तब से कोई बदलाव इस ब्याज दर में नहीं किया है। ये फैसला केंद्रीय बैंक ने अभी भी महंगाई दर को नियंत्रित करने के प्रयास में लिया है।

RBI Monetary Policy: वित्त वर्ष 2024 की पहली पॉलिसी RBI ने की जारी

वृद्धि दर के अनुमान को किया संशोधित

इसके अलावा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर क्रमशः 8.2 और 8.1 प्रतिशत कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी। गौरतलब है कि हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने भारत की वृद्धी दर  FY2023/24 के लिए 7.5 प्रतिशत बताया है।

ये भी पढ़ें : RBI MPC : रेपो रेट में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं, आरबीआई गवर्नर ने बताया फ्यूचर प्लान