Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलIPL 2024 : CSK के हेड कोच फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी...

IPL 2024 : CSK के हेड कोच फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रखी अपनी राय, बोले – ‘..यही सही समय है’

CSK, IPL 2024 : आईपीएल 2024 के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च यानी आज से ही इसकी शुरुआत होने वाली है। यह आईपीएल का 17वां सीजन है जहां कई बदलाव देखने को मिले हैं। आईपीएल से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एक बड़ा बदलाव करते हुए सभी को चौंका दिया। दरअसल, कल चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपना कप्तान बदल दिया है और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी है। इससे साफ तौर पर जाहिर है कि फैंस अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं शुरु हो गई हैं। इस बीच, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर अपनी राय रखी।

IPL 2024 : CSK के हेड कोच फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रखी अपनी राय, बोले - '..यही सही समय है'

IPL 2024 : टीम इसके लिए तैयार थी – फ्लेमिंग

टीम के कोच ने कहा कि जब इस दिग्गज कप्तान ने 2022 में पद छोड़ने का फैसला किया था तो टीम इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन इस बार टाइमिंग सही है। उन्होंने कहा, यह धोनी का निर्णय था और उन्होंने काफी सोच विचार के बाद ही यह फैसला लिया होगा। फैसला लेते समय उन्होंने भविष्य के बारे में भी सोचा होगा। यह समय पर लिया गया फैसला है, पर्दे के पीछे ऋतुराज और अन्य सदस्य भी कप्तानी की प्रक्रिया के बारे में कहते होंगे, लेकिन उन्हें यह अवसर मिला। हालांकि धोनी निर्णय लेने में बेहतर हैं और वह चीजों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें लगा कि यह सही समय है।

एशियन गेम्स में ऋतुराज दिला चुके है टीम इंडिया को गोल्ड मेडल

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि 2022 में कप्तान बदलना टीम के लिए वेकअप कॉल था, लेकिन फ्रेंचाइजी इस बार नए कप्तान के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने कहा, दो साल पहले हम धोनी की कप्तानी छोड़ने को लेकर तैयार नहीं थे। उस समय कोई भी ऐसा सोच नहीं सकता था। इस बार हमने तैयारी की और निर्णय लेने से पहले सोचा कि किसी तरह की गलती ना हो। बता दें कि अब से टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ही होंगे। वो भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। एशियन गेम्स में उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम चीन में गोल्ड मेडल जीती थी।

Read more ; IPL 2024 | रिटायरमेंट के काफी करीब हैं MS Dhoni, सीएसके की कप्तानी छोड़ी

- Advertisment -
Most Popular