IPL 2024: ये आईपीएल सीजन होने वाला है काफी खास, एक दशक बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे नवजोत सिद्धू

0
534
IPL 2024

IPL 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के जरिए लगभग एक दशक बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करने वाले हैं। 22 मार्च से शुरु होने वाले इस लीग में काफी मजा आने वाला है। गौरतलब है कि सिद्धू ने कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी, लेकिन इसके बाद वह राजनीति में व्यस्त हो गए थे। अब वह आईपीएल के साथ अपनी पुरानी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। लगभग एक दशक के बाद वो फिर से क्रिकेट में कमेंट्री करने के लिए तैयार हैं।

IPL 2024: Navjot Singh Sidhu makes his comeback to commentary - India Today

दुनिया की नजरें आईपीएल पर टिकी होंगी

सिद्धू ने कहा- आईपीएल विश्व कप के लिए माहौल तैयार करेगा। इस दौरान कोई अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं होगा। दुनिया की नजरें आईपीएल पर टिकी रहेंगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में जगह बना सकते हैं।

इसके अलावा सिद्धू ने विराट और रोहित के टी20 विश्व में खेलने को लेकर भी बातचीत की। सिद्धू ने इन दोनों का टीम में चयन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘इन दोनों की वहां जरूरत पड़ेगी। वह क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हैं। फॉर्म सुबह की ओस की तरह होती है जो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन कौशल हमेशा बना रहता है।’

आईपीएल के बाद खेला जाएगा टी20 विश्व कप 2024

गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली को विश्व कप में मौका देने को लेकर विवाद छिड़ चुका है। रिपोट्स सामने आ रहे हैं कि विराट को आगामी टी20 विश्व कप में टीम में मौका गंवाना पड़ सकता है। बता दें कि आईपीएल के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। अगर टीम में मौका बनाना है तो विराट कोहली को भी इस सीजन में काफी रन बनाने होंगे।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 : SA के दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली को दी अहम सलाह, बोले – T20 WC में जगह बनानी है तो IPL में करो धमाल